ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर बोले सीएम भगवंत मान, कहा.. पूरी रात नहीं सो पाया

DESK: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। अमृतपाल ने कहा है कि उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है जबकि पुलिस दावा कर रही है कि उसने अमृतपाल सिंह गिरफ्तार

अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर बोले सीएम भगवंत मान, कहा.. पूरी रात नहीं सो पाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। अमृतपाल ने कहा है कि उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है जबकि पुलिस दावा कर रही है कि उसने अमृतपाल सिंह गिरफ्तार किया है। इसी बीच अमृतपाल सिंह गिरफ्तार पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि युवाओं को भड़काने की कोशिश की जा रही है। पंजाब सरकार ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ एक्शन लिया है।


सीएम भगवंत मान ने इस ऑपरेशन के लिए जनता को धन्यवाद देते हुए कहा है कि पंजाब पुलिस ने बडे ही संयम से काम लिया है। पुलिस को जैसे ही अमृतपाल के बारे में इनपुट मिले तुरंत कार्रवाई की गई। सीएम मान ने कहा कि वे पूरी रात सो नहीं पाएं और पल पल की अपडेट लेते रहे। उन्होंने कहा कि हम एजेंडा वाली राजनीति नहीं करते हैं, पंजाब के भाईचारे में आंच नहीं आने देंगे। सीएम ने कहा जो लोग शांति को भंग करने की कोशिश करेंगे उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।


बता दें कि पंजाब पुलिस ने रविवार सुबह खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है हालांकि अमृतपाल ने कहा है कि उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। कहा जा रहा है कि जिस वक्त अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी हुई उस वक्त वह मोगा के रोडेवाला गुरुद्वारे में था। खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस ने रोडे वाला गांव की नाकेबंदी कर उसे धर दबोचा।

टैग्स