ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

गृह मंत्री अमित शाह ने ओवैसी की बोलती बंद की, UAPA बिल के जरिये आतंकवाद पर नकेल कसेंगे

DESK : लोकसभा में UAPA बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक बार फिर से सांसद ओवैसी को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया। बिल पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने कहा कि सरकार क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : लोकसभा में UAPA बिल पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक बार फिर से सांसद ओवैसी को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया। बिल पर चर्चा के दौरान अमित शाह ने कहा कि सरकार किसी भी हाल में आतंकवाद को देश के अंदर पनपने नहीं देगी। शाह ने कहा कि सरकार का मकसद आतंकवाद को खत्म करने का है ना कि किसी कानून की आड़ लेकर निर्दोष को परेशान करने का। https://www.youtube.com/watch?v=bFRK2ZGe6WI केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन के बाद ओवैसी ने इस बात पर आपत्ति जताई की नए कानून के मुताबिक बेल की प्रक्रियाओं में संयुक्त राष्ट्र के नियमों का ख्याल नहीं रखा गया है। इसके बाद अमित शाह ने उन्हें जोरदार तरीके से आईना दिखाया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारतीय संसद में जो कानून बन रहा है उस पर भरोसा करने की बजाय संयुक्त राष्ट्र संघ के नियमों का हवाला देना कहां तक उचित है। बाद में इस UAPA बिल पर लोकसभा में मत विभाजन की प्रक्रिया शुरू की गई।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता