1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 08, 2019, 8:26:32 AM
- फ़ोटो
PATNA : रविवार का दिन सामान्य अवकाश का दिन होता है, इसके बावजूद आज डीटीओ ऑफिस खुला रहेगा. यह फैसला ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की भीड़ को देखते हुए लिया गया है. ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लोगों की भीड़ को देखते हुए जिला परिवहन अधिकारी ने रविवार को भी कार्यालय खुला रखने का निर्णय लिया है. रविवार को भी समान्य दिनों की तरह डीटीओ ऑफिस सुबह के 10 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक खुला रहेगा. वर्किग डे की ही तरह आज भी लर्निग और डीएल के लिए आवेदन किया जाएगा.