ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

एयर इंडिया का बड़ा फैसला : अब इतने ही KG सामान फ्री में ले जा सकेंगे यात्री : किराये को लेकर भी नया अपडेट

DESK : हवाई जहाज में सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए यह काफी काम की खबर है। अब उन्हें अपने साथ पहले से पांच किलो कम वजन लेकर सफ़र करना होगा। वरना उनको अधिक वजन के लिए अलग से भुग

एयर इंडिया का बड़ा फैसला : अब इतने ही KG सामान फ्री में ले जा सकेंगे यात्री : किराये को लेकर भी नया अपडेट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : हवाई जहाज में सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए यह काफी काम की खबर है। अब उन्हें अपने साथ पहले से पांच किलो कम वजन लेकर सफ़र करना होगा। वरना उनको अधिक वजन के लिए अलग से भुगतान करना होगा। अब कोई भी यात्री अपने साथ महज 15 किलो वजन  तक के बैग को लेकर सफ़र कर सकता है। हालांकि यह नियम फिलहाल एयर इंडिया की उड़ानों के लिए ही जारी किया गया है। 


दरअसल, एयर इंडिया ने फ्री चेक इन बैगेज की सीमा 20 किलो से घटाकर 15 किलो कर दी है। फिलहाल एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों पर यह व्यवस्था लागू की है। ऐसे में इस आदेश से उन यात्रियों को परेशानी हो सकती है जो 20 किलो वजन तक का सामान फ्री में लेकर जाते रहे हैं। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया कंपनी ने पिछले साल मेनू-आधारित मूल्य निर्धारण मॉडल लागू किया था, जिसके आधार पर यह बदलाव किया गया है। 


जानकारी हो कि मेनू आधारित मूल्य निर्धारण माॅडल लागू किए जाने से पहले एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में यात्रियों को 25 किलोग्राम तक के वजन तक का सामान बिना किसी शुल्क के ले जाने की इजाजत थी। लेकिन अब यह 15 किलोग्राम तक आ गया है। हालांकि इससे पहले भी कई विमानन कंपनियां, जिसमें इंडिगो, विस्तारा और स्पाइसजेट जैसी कंपनियां भी अपने यात्रियों को बिना शुल्क दिए 15 किलोग्राम तक का सामान ही अपने साथ ले जाने की इजाजत देती हैं। 


बताते चलें कि एयर इंडिया के अनुसार कम्फर्ट और कम्फर्ट प्लस श्रेणियों के लिए मुफ्त चेक-इन बैगेज भत्ता क्रमशः 20 किलोग्राम और 25 किलोग्राम से घटाकर 15 किलोग्राम कर दिया गया है। इकोनॉमी क्लास में घरेलू मार्गों पर, कम्फर्ट और कम्फर्ट प्लस दोनों श्रेणियों में अब यात्री 15 किलोग्राम वजन तक का ही सामान ले जा सकेंगे। एयर लाइंस ने किराया के संबंध में भी जानकारी दी। एयर इंडिया ने कहा कि कम्फर्ट प्लस और फ्लेक्स के किराए में लगभग 1000 रुपये का अंतर होगा। साथ ही फ्लेक्स के यात्रियों को किराया लगभग 9000 रुपये देना होग। वे अतिरिक्त 10 किलोग्राम वजन तक का सामान ले जा सकेंगे।