ब्रेकिंग
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचार

अग्निपथ योजना के खिलाफ तेजस्वी ने किया राजभवन मार्च, सरकार से कर दी बड़ी मांग

PATNA: अग्निपथ योजना के खिलाफ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राजभवन मार्च कर महागठबंधन की तरफ से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश के युवा इस योजना से आक्

अग्निपथ योजना के खिलाफ तेजस्वी ने किया राजभवन मार्च, सरकार से कर दी बड़ी मांग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: अग्निपथ योजना के खिलाफ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राजभवन मार्च कर महागठबंधन की तरफ से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है. इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश के युवा इस योजना से आक्रोशित है. इस योजना से 75 फीसदी युवाओं के बेरोजगार होने की सम्भावना है. सेना से निकलने के बाद युवा क्या करेंगे, ये सबसे ज्यादा चिंता का विषय है. 


तेजस्वी यादव ने मांग किया है कि जितने युवाओं को जेल में बंद किया गया है, उसे जल्द रिहा किया जाए. क्योंकि वो सभी नौजवान अपने भविष्य को लेकर चिंतित थे. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर हमने सरकार से 20 सवाल पूछे थे, जिसका अब तक जबाव नही आया है. 


तेजस्वी यादव ने अग्निपथ योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसको लेकर हमने सुना है कि इस योजना को लेकर कई सालो से चर्चा चल रही थी. लेकिन 30-35 सालों से इसको लॉन्च नहीं किया गया. इसका मतलब है कि अग्निपथ योजना में कुछ दिक्कते रही होगी. उन्होंने कहा कि इसबार भी ऐलान से पहले 3 बार संसोधन किया गया. इससे सह है कि ये कानून युवाओं के लिए ठीक नही है. 


तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं कि अग्निपथ योजना में सेवा समाप्त करने के बाद 12 लाख रुपया दिया जायेगा. युवा देश सेवा के लिए सेना में जानते हैं, युवा शहीद होते हैं. लेकिन सरकार उनकी सहादत को पैसे से तौल रही है. ये शर्मनाक बात है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता कहते हैं कि रिटायर्मेंट के बाद पार्टी कार्यालय में रख लेंगे. ये युवाओ के साथ मजाक है. भाजपा का चेहरा सबके सामने आ गया है. 

टैग्स