Hindi News / news / अगले दो दिन में बढ़ेगी धुंध, पारा नीचे गिरने से लगेगी ठंड

अगले दो दिन में बढ़ेगी धुंध, पारा नीचे गिरने से लगेगी ठंड

1st Bihar Published by: Updated Nov 19, 2020, 9:25:00 AM

अगले दो दिन में बढ़ेगी धुंध, पारा नीचे गिरने से लगेगी ठंड

- फ़ोटो

PATNA : 2 दिनों में सूबे के कई इलाकों में धुंध में बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पारा भी एक से 2 डिग्री तक नीचे आ सकता है. बुधवार की शाम कुछ देर के लिए पटना के मौसम में बदलाव हुआ और मामूली बूंदाबांदी भी हुई.लेकिन फिर मौसम साफ हो गया.

 गुरुवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. और लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि झारखंड की ओर से एक मौसमी सिस्टम बना है. हालांकि वह इतना प्रभावी नहीं था कि बारिश करा सके.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में मौसम में  बदलाव के आसार  है. हालांकि एक से 2 डिग्री पारा गिरने से ठंड में आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है. पिछले 24 घंटे में पटना का पारा 2 डिग्री नीचे आया है.