ब्रेकिंग
बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का तोहफा, सीधी नियुक्ति नियमावली 2026 को कैबिनेट की मंजूरीBihar Cabinet Meeting: CM सम्राट कराएंगे सिंधु दर्शन...प्रति तीर्थयात्री 20 हजार रू भी मिलेगा, सरकार का बड़ा फैसला बिहार में शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, हेलीकॉप्टर से घूम सकेंगे राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगरBihar Cabinet Meeting: टाउनशिप की जमीन खरीदने को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, किसानों की समस्या के समाधान को लेकर लिया गया निर्णय, जानें..125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलने के बावजूद चोरी जारी, मीटर से छेड़छाड़ करने वाले 250 लोगों पर केस दर्ज, 350 की कटी बत्तीबिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का तोहफा, सीधी नियुक्ति नियमावली 2026 को कैबिनेट की मंजूरीBihar Cabinet Meeting: CM सम्राट कराएंगे सिंधु दर्शन...प्रति तीर्थयात्री 20 हजार रू भी मिलेगा, सरकार का बड़ा फैसला बिहार में शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, हेलीकॉप्टर से घूम सकेंगे राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगरBihar Cabinet Meeting: टाउनशिप की जमीन खरीदने को लेकर सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, किसानों की समस्या के समाधान को लेकर लिया गया निर्णय, जानें..125 यूनिट बिजली मुफ्त मिलने के बावजूद चोरी जारी, मीटर से छेड़छाड़ करने वाले 250 लोगों पर केस दर्ज, 350 की कटी बत्ती

मशहूर एक्टर विकास सेठी का निधन, 48 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

DESK: मनोरंजन जगत से इस वक्त की दुखत खबर निकलकर सामने आ रही है। कई टीवी शो और फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके जाने-माने एक्टर विकास सेठी का निधन हो गया है। महज 48 साल की

मशहूर एक्टर विकास सेठी का निधन, 48 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: मनोरंजन जगत से इस वक्त की दुखत खबर निकलकर सामने आ रही है। कई टीवी शो और फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके जाने-माने एक्टर विकास सेठी का निधन हो गया है। महज 48 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके असमय निधन से टेलिविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर है।


जानकारी के मुताबिक, एक्टर विकास सेठी को हार्ट अटैक आया और उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह जिंदगी से जंग हार गए और 48 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। कहा जा रहा है कि नींद के दौरान ही उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी जान चली गई हालांकि एक्टर के परिवार की तरफ से किसी तरह की कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।


बता दें कि विकास सेठी काफी चर्चित एक्टर थे। उन्होंने टेलिविजन की कई मशहूर हस्तियों के साथ काम किया। इसके अलावा कई फिल्मों में भी उन्होंने रोल प्ले किया था। स्मृति ईरानी और एकता कपूर के पोपुलर टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में उन्होंने काम किया था। करीब आठ साल तक यह टीवी शो चला था। इसके अलावा ‘कहीं तो होगा’, ‘कसौटी जिंदगी की’ समेत कई टीवी शो में काम किए।