ब्रेकिंग
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचार

आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को अब हर दिन मिल रहा अलग-अलग व्यंजन, मिड डे मील के मेनू में किया गया बदलाव

PATNA: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक पूरक आहार में बदलाव कर दिया गया है। अब बच्चों को और अधिक पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई है। आंग

आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को अब हर दिन मिल रहा अलग-अलग व्यंजन, मिड डे मील के मेनू में किया गया बदलाव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक पूरक आहार में बदलाव कर दिया गया है। अब बच्चों को और अधिक पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों को स्कूल अवधि के दौरान नाश्ते व भोजन के रूप में दो बार भोजन दिया जा रहा है। इसके लिए सप्ताह के सभी दिन नाश्ते और खाने में अलग-अलग व्यंजन दिए जा रहे हैं। मेनू में किए गए इस बदलाव से बच्चों को पहले से ज्यादा कैलोरी और प्रोटीन युक्त भोजन उपलब्ध होंगे। इस बात की जानकारी बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने दी।


बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने कहा अब बिहार के आंगनबाड़ी स्कूल में बच्चों को मिल रहे मिड डे मील में बदलाव किया गया हैं। अब बच्चों को बेहतर भोजन और नाश्ता मिल रहा है। मीड डे मिल के मेनू में भी बदलाव किया गया हैं। मदन सहनी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को अब हर दिन नाश्ता और खाना में अलग-अलग व्यंजन दिए जा रहे हैं। जिससे बच्चों को खाने में रुचि बढ़े और सेहतमंद भी हो।


अप्रैल 2022 से मीनू में यह बदलाव किया गया है। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर इसकी शुरूआत भी हो चुकी है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी मुख्यालय स्तर पर वरीय पदाधिकारियों को भेजकर जांच करवा रहे हैं। मीड डे मिल में बहुत सुधार और बदलाव आया है। मदन सहनी ने मीडिया से कहा कि यदि आप वहां जाएंगे तब वह खुद देखने को मिल जाएगा। 

टैग्स