ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

जल्द हो सकती है आकाश विजयवर्गीय की पार्टी से छुट्टी, पीएम के कड़े संकेत के बाद निष्कासन तय

DESK: पीएम नरेंद्र मोदी के सख्त संकेतों के बाद ऐसा लग रहा है कि मध्यप्रदेश में बीजेपी विधायक और कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की पार्टी से छुट्टी तय है. बीजेपी जल्दी ही आका

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: पीएम नरेंद्र मोदी के सख्त संकेतों के बाद ऐसा लग रहा है कि मध्यप्रदेश में बीजेपी विधायक और कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की पार्टी से छुट्टी तय है. बीजेपी जल्दी ही आकाश विजयवर्गीय के पार्टी से निष्कासन का फैसला ले सकती है. पीएम का सख्त संकेत बीजेपी के संसदीय दल की बैठक में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमपी से पार्टी विधायक आकाश विजयवर्गीय की करतूतों को काफी गंभीरता से लिया था. पीएम ने साफ शब्दों में कहा था कि ऐसी हरकत किसी भी तरीके बर्दाश्त के काबिल नहीं और ऐसे नेताओं के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है. पीएम के इस बयान से यह साफ हो गया था कि कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय की पार्टी से छुट्टी तय है. पिता के चलते बच रहे आकाश राजनीति में रसूख का बड़ा अहम रोल होता है और इसी बात का शायद आकाश को फायदा मिलता दिख रहा है. दरअसल आकाश के पिता कैलाश विजयवर्गीय वर्तमान में पश्चिम बंगाल के प्रभारी हैं. कैलाश विजयवर्गीय के प्रभारी रहते बीजेपी ने बंगाल में लोकसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है. इसलिए आकाश विजयवर्गीय पार्टी की तरफ से होने वाली फौरन कार्रवाई से बच रहे हैं. नगर निगम अधिकारी की पिटाई दरअसल आकाश विजयवर्गीय ने पिछले दिनों इंदौर नगर निगम के अधिकारी के साथ बदसलूकी की थी और सरेआम बीच सड़क पर उसकी पिटाई कर दी थी. हैरान करने वाली बात यह है कि कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना को लेकर अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय का बचाव किया था. खुद आकाश विजयवर्गीय ने अपनी करतूतों का बचाव किया था. इस बात को लेकर नगर निगम के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था. बाद में एमपी की कमलनाथ सरकार ने आकाश के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. फिलहाल इस मामले में विधायक आकाश जमानत पर  हैं.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता