ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

जारी है उल्टी गिनती.. 10 बजे कोरोना पर बड़ा एलान करेंगे PM मोदी

DELHI : कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए देश में लॉकडाउन का पहला चरण आज खत्म हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था और आज उ

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के लिए देश में लॉकडाउन का पहला चरण आज खत्म हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था और आज उसकी सीमा खत्म हो रही है। लेकिन कोरोना संकट से उबरने के लिए देश में मौजूदा हालात क्या हैं और आगे सरकार क्या फैसला लेने जा रही है इन सब बातों की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10 बजे देने वाले हैं। प्रधानमंत्री 10 बजे देश को संबोधित करेंगे लिहाजा उनके संबोधन को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 दिनों के अंदर चौथी बार आज देशवासियों को संबोधित करेंगे। लॉकडाउन बढ़ाए जाने के ऊपर प्रधानमंत्री कौन सी बातें कहते हैं इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। हालांकि प्रधानमंत्री के ऐलान के पहले की देश के 8 राज्यों में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। जिन राज्यों ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया है उनमें पंजाब, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान और तमिलनाडु शामिल हैं। लॉकडाउन बढ़ाये जाने को लेकर फैसला लिया जाएगा इसके संकेत प्रधानमंत्री और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद ही मिल गए थे। 


देश में कोरोना महामारी को कैसे नियंत्रित किया जाए प्रधानमंत्री इसके बारे में आज देशवासियों को नई रणनीति बताने वाले हैं। सभी इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री अपने संदेश में कौन सी बातें कहेंगे। हालांकि यह उम्मीद जताई जा रही है कि लॉकडाउन-2 में पीएम मोदी कई तरह की रियायतों का ऐलान कर सकते हैं।

टैग्स