ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

आज महावीर मंदिर जा सकते हैं बाबा बागेश्वर! बजरंगबली के दरबार में लगाएंगे हाजिरी

PATNA: बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री पांच दिवसीय पटना दौरे पर हैं। नौबतपुर के तरेत पाली गांव में आयोजित कार्यक्रम में लाखों लोगों को हनुमंत कथा सुना रहे हैं। इसी बीच खब

आज महावीर मंदिर जा सकते हैं बाबा बागेश्वर! बजरंगबली के दरबार में लगाएंगे हाजिरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री पांच दिवसीय पटना दौरे पर हैं। नौबतपुर के तरेत पाली गांव में आयोजित कार्यक्रम में लाखों लोगों को हनुमंत कथा सुना रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि बाबा बागेश्वर आज पटना के महावीर मंदिर पहुंचकर बजरंगबली के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आज पटना के महावीर मंदिर में दर्शन करने का संभावित कार्यक्रम है।


महावीर मंदिर के आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि हनुमंत कथा के आयोजकों ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के आज महावीर मंदिर में पहुंचने की जानकारी दी है हालांकि बाबा बागेश्वर किस समय मंदिर पहुंचेंगे इसकी सूचना नहीं दी गई है। आयोजका द्वारा बताया गया है कि आज धीरेंद्र शास्त्री मंदिर पहुंचेगें और भगवान के दर्शन करेंगे।


बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री के पटना पहुंचने के बाद ही मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने इस बात की जानकारी दे दी थी। इससे पहले कहा जा रहा था कि 17 मई को हनुमंत कथा समाप्त करने के बाद बाबा बागेश्वर महावीर मंदिर पहुंचेंगे। इसको लेकर मंदिर प्रबंधन तैयारियों में जुट गया था हालांकि अब किशोर कुणाल ने कहा है कि आज किसी भी वक्त बाबा बागेश्वर महावीर मंदिर पहुंच सकते हैं।