ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

आज ब्रह्नमुहूर्त में खुले भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, कोरोना संकट का दिखा असर

DESK : हिन्दुओं के चारधामों में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट लंबे समय के बाद शुक्रवार की सुबह ब्रह्ममुहूर्त में खोला गया. लेकिन कोरोना संकट का असर यहां भी दिखा. सिर्फ 28

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : हिन्दुओं के चारधामों में से एक बद्रीनाथ धाम  के कपाट लंबे समय के बाद  शुक्रवार की सुबह ब्रह्ममुहूर्त में खोला गया. लेकिन कोरोना संकट का असर यहां भी दिखा. सिर्फ 28 लोगों की मौजूदगी में  पूरे विधि-विधान के साथ शुक्रवार 4.30 बजे मंदिर के कपाट खोले गए.

जिसके बाद आज बद्रीनाथ में विष्णु सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा. पहला पाठ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की होगी. इस दौरान देश को कोरोना से मुक्ति की कामना की जाएगी. कपाट खुलने के समय मुख्य पुजारी रावल, धर्माधिकारी भूवन चन्द्र उनियाल, राजगुरु सहित केवल कुछ लोग ही शामिल हो सके. 

कपाट खोले जाने के दौरान भी कोरोना संकट को देखते हुए खास ख्याल रखा गया. वहां मौजूद सभी लोग मास्क के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते दिखे. इससे पहले पूरे मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया गया. कपाट खुलने से पूर्व गर्भ गृह से माता लक्ष्मी को लक्ष्मी मंदिर में स्थापित किया गया और कुबेर जी व उद्धव जी की चल विग्रह मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापित किया गया. बद्रीनाथ के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा का विधिवत आरंभ हो गया है.