ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

आज 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे पीएम मोदी, देशभर में 45 जगहों पर लगेगा जॉब फेयर

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 71 हजार युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। इसको लेकर देशभर के कुल 45 जगहों पर रोजगार मेला का आयोजिन किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के

आज 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे पीएम मोदी, देशभर में 45 जगहों पर लगेगा जॉब फेयर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 71 हजार युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। इसको लेकर देशभर के कुल 45 जगहों पर रोजगार मेला का आयोजिन किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं को संबोधित करने के साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र सौंप देंगे। इसके साथ ही केंद्र सरकार के इस अभियान के तहत युवाओं को सरकारी नौकरी देने का आंकड़ा करीब साढ़े तीन लाख से अधिक हो जाएगा।


मंगलवार को सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली माध्यम से विभिन्न विभागों में हुई नियुक्तियों के लिए 71 हजार युवाओं को ज्वाइनिंग लेटर सौंपेंगे। इसके साथ ही नवनियुक्तों को कर्मयोगी प्रारंभ एप के जरिए खुद को ट्रेंड करने का अवसर भी मिलेगा। विभिन्न सरकारी विभागों में नव नियुक्त होने वाले लोगों के लिए विभाग का कामकाज जानने का आनलाइन पाठ्यक्रम है, जिसे हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉन्च किया था।


जिन युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण होना है, उसमें ग्रामीण डाक सेवक, डाक निरीक्षक, वाणिज्यिक व टिकट लिपिक, कनिष्ठ लिपिक, कनिष्ठ खाता लिपिक, ट्रैक मेंटेनर, सहायक सेक्शन अधिकारी, अवर श्रेणी लिपिक, उपमंडलाधिकारी, कर सहायक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी, निरीक्षक, नर्सिंग अधिकारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी, दमकल अधिकारी, सहायक खाता अधिकारी, सहायक लेखा परीक्षण अधिकारी, मंडलीय खाता निरीक्षक, लेखा परीक्षक, कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, सहायक कमांडेंट, प्रधानाध्यापक, सहायक पंजीयक के पद पर नियुक्त हुए लोग शामिल हैं।


बता दें कि केंद्र सरकार ने दिसंबर 2023 तक दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पीएम मोदी ने रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर, 2022 को की थी। जिनके माध्यम से अब तक कुल 2 लाख 88 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं। आज 71 हजार युवाओं के बीच नियुक्ति पत्र वितरण के बाद यह आंकड़ा और भी बढ़ जाएगा।