ब्रेकिंग
बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाबिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसला

6 बच्चों के बाप ने रचायी दूसरी शादी, भेद खुलते ही कर दी पहली पत्नी की पिटाई

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक इश्क मिजाजी चौकीदार और छह बच्चों के बाप ने दूसरी शादी रचा ली। जब भेद खुला तब वह आग बबूला हो गया और बौखलाकर अपनी पहली पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल

6 बच्चों के बाप ने रचायी दूसरी शादी, भेद खुलते ही कर दी पहली पत्नी की पिटाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक इश्क मिजाजी चौकीदार और छह बच्चों के बाप ने दूसरी शादी रचा ली। जब भेद खुला तब वह आग बबूला हो गया और बौखलाकर अपनी पहली पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन फानन में परिजनों ने घायल पहली पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद पीड़िता थाने पहुंच गयी और न्याय की गुहार लगाने लगी। 


घटना नगर थाना क्षेत्र के पोखड़िया की बताई जा रही है। जख्मी महिला मटिहानी थाना क्षेत्र के जिला गांव के रहने वाले हरेराम साव की पत्नी रीना देवी है। बताया जाता है कि पीड़िता की इश्क मिजाज पति चौकीदार की नौकरी करता है। पीड़िता ने बताया कि घर में राशन एवं अन्य समस्याओं को लेकर जब भी वह अपने पति से मोबाइल पर फोन करती थी तो कुछ से कुछ बहाना बनाकर वह फोन काट देता था।


पीड़िता ने बताया कि लुक छिपकर पति ने दूसरी शादी कर ली। जब वह शनिवार को पोखड़िया स्थित पति के नए ठिकाने पर पहुंची तो वहां का दृश्य देखकर पर अचंभे में पड़ गई। उसने कहा कि जब उसने कमरे में सोई महिला के बारे में पूछा तो उसका पति जबाव देने के बजाए आगबबूला हो उठा और हाथ में रखे लोटे से हमला कर दिया। 


पिटाई के कारण वह गंभीर रूप घायल हो गयी। दर्द से कराहते पीड़िता अस्पताल पहुंची जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। पीड़िता ने बताया कि छह बच्चों में एक जवान पुत्र एवं पांच बेटियां है जिसमें दो बेटी की शादी हो चुकी है जबकि तीन बेटी कुंवारी है। पीड़िता अपने बेटे और बेटी के साथ इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी। जिसके बाद वह नगर थाना पहुंची जहां उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है। 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता