ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

5G स्पेक्ट्रम की नीलामी पूरी, जानिए कब से मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट

DESK : 5जी स्पेक्ट्रम की मेगा नीलामी समाप्त हो गई है, जिसमें सात दिनों में 40 राउंड के दौरान 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बोलियां लगीं. इस दौरान रिलायंस जियो सबसे आगे रही

5G स्पेक्ट्रम की नीलामी पूरी, जानिए कब से मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : 5जी स्पेक्ट्रम की मेगा नीलामी समाप्त हो गई है, जिसमें सात दिनों में 40 राउंड के दौरान 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बोलियां लगीं. इस दौरान रिलायंस जियो सबसे आगे रही. दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नीलामी प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी देते हुए कहा कि देश में पहली बार हो रही 5जीस्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान 72098 Mhz में से 51236 Mhz स्पेक्ट्रम बिके हैं. 


नीलामी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद रिलायंस जियो पूरे देश में 5जी रोलआउट करने की तैयारी में जुट गई है. पहले कंपनी 5जी प्लान्स और ट्रायल्स को लेकर ज्यादा कुछ जानकारी शेयर नहीं करती थी. जबकि दूसरी टेलीकॉम कंपनियां जैसे वोडाफोन आइडिया और एयरटेल को लेकर जानकारी सामने आती रहती थी. लेकिन अब रिलायंस जियो की ओर से हिंट किया गया है कि इसकी 5G सर्विस पूरे देश में  अक्टूबर तक जारी हो सकती है. इसको लेकर रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने इशारा किया है.


बता दें कि दूरसंचार मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में सबसे अधिक बोली रिलायंस जियो ने लगाया है. रिलायंस ने कुल 24,740Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है. रिलायंस ने 700Mhz, 800Mhz, 1800Mhz, 3300Mhz और 26Ghz स्पेक्ट्रम के लिए बोलियां लगाई है. वहीं, भारती एयरटेल ने 19867Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है. इसके अलावा वोडाफोन-आइडिया ने 6228Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है. 

टैग्स