1st Bihar Published by: Updated Sep 20, 2019, 6:25:53 PM
- फ़ोटो
PATNA : राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों के साथ-साथ 5 आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया है। इनमें तीन जिलों के एसपी भी शामिल हैं।
जिन 3 जिलों के एसपी बदले गए हैं उनमें वैशाली, जमुई और गोपालगंज जिला शामिल है। वैशाली के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों को पटना एसटीएफ का एसपी बनाया गया है। जमुई के एसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी को वैशाली एसपी बनाया गया है। अपनी पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे डॉ इनामुल हक मेंगनू को जमुई का नया एसपी बनाया गया है।
गोपालगंज के एसपी राशिद जमा को समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है। साथ ही उन्हें सहायक राज्य अग्निशाम पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। राशिद जमा की जगह मनोज कुमार तिवारी गोपालगंज के नए एसपी होंगे।