ब्रेकिंग
बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?

2024-25 की तैयारी में जुटी लोजपा (रामविलास), चिराग पासवान ने बनाई ये रणनीति

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को पटना में संपन्न हो गई। इस बैठक में आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई अहम फैसले लिए गए

2024-25 की तैयारी में जुटी लोजपा (रामविलास), चिराग पासवान ने बनाई ये रणनीति
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को पटना में संपन्न हो गई। इस बैठक में आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई अहम फैसले लिए गए हैं। कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी कहां-कहां से उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि लोजपा (रामविलास) बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।


चिराग पासवान ने कहा है कि प्रत्येक पार्टी को हर सीट पर चुनाव की तैयारी करनी चाहिए। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी लोकसभा की सभी 40 सीटों और बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर मजबूती के साथ तैयारी कर रही है। लोकसभा चुनाव में किसी गठबंधन के साथ जाने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि प्रत्येक परिस्थितियों के लिये तैयार रहना चाहिए। NDA गठबंधन से सीटों की दावेदारी को लेकर चिराग ने साफ किया कि वे कभी भी सीटों की मांग नहीं करते और गठबंधन धर्म को तोड़ने की कोशिश नहीं करते हैं।


वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी में जाने के सवाल पर चिराग ने कहा कि वे मुख्यमंत्री की इफ्तार पार्टी में शामिल नहीं हो पाएंगे हालांकि उनकी पार्टी के बड़े नेता दावत-ए-इफ्तार में जरूर जाएंगे। चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ कभी समझौता नहीं हो सकता है, उन्होंने बिहार को बर्बादी के रास्ते पर लाकर खड़ा किया है और जब हमारी पार्टी कमजोर थी उस वक्त हमने समझौता नहीं किया तो अब तो बिहार की जनता का समर्थन हमारे साथ है, अब समझौता नहीं हो सकता।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता