ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

शाहरुख खान के बेटे आर्यन को नहीं मिली जमानत, 5 दिन और जेल में ही गुजारनी होगी रात

MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है जहां ड्रग्स केस में सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बेल अर्जी पर मुंबई सेसन कोर्ट में आज सुनवाई हुई। कोर्ट की ओर से आज भी जम

शाहरुख खान के बेटे आर्यन को नहीं मिली जमानत, 5 दिन और जेल में ही गुजारनी होगी रात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है जहां ड्रग्स केस में सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की बेल अर्जी पर मुंबई सेसन कोर्ट में आज सुनवाई हुई। कोर्ट की ओर से आज भी जमानत नहीं दी गयी। 20 अक्टूबर तक फैसला सुरक्षित रखा गया है। अब 20 अक्टूबर तक आर्यन खान जेल में रहेंगे। आर्यन की जमानत अर्जी पर सुनवाई 20 अक्टूबर को होगी। ऐसे में अब आर्यन को 5 दिनों तक जेल में ही रहना होगा।  


शाहरुख खाने के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में राहत नहीं मिली है। अदालत ने एनसीबी और आर्यन खान के वकील की दलीलें सुनने के बाद एक बार फिर फैसला सुरक्षित रख लिया है। मामले पर अगली सुनवाई 20 अक्टूबर को होगी। अब बुधवार को आर्यन खान की जमानत पर फैसला सुनाया जाएगा। इसका मतलब यह है कि आर्यन खान को तब तक जेल में ही रहना होगा।


अदालत में सुनवाई के दौरान अडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने कहा कि आर्यन खान ने पहली बार ड्रग्स का सेवन नहीं किया है बल्कि लंबे समय से लेते रहे हैं। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड और सूबतों के आधार पर ऐसा कहा जा सकता है कि वह बीते कई सालों से प्रतिबंधित पदार्थों का सेवन करते रहे हैं। अनिल सिंह ने कहा कि अरबाज खान के पास से ड्रग्स मिला है और पंचनामा में इसका साफतौर पर जिक्र किया गया है। यह आर्यन और अरबाज के सेवन के लिए ही था।  


आर्यन को कैदी संख्या N956 आवंटित किया गया है। आरोपियों के साथ आर्यन आर्थर रोड जेल बैरक में रहेंगे। हालांकि सुरक्षा कारणों से बैरक नंबर का खुलासा नहीं किया गया है।



टैग्स