ब्रेकिंग
Patna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

आसन पर बैठीं रमा देवी पर टिप्पणी कर बुरे फंसे आजम खान, लोकसभा में हंगामे के बाद बिना बोले निकल गए आजम

DELHI : लोकसभा में ट्रिपल तलाक बिल पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान बुरे फंस गए। दरअसल आजम खान ने जैसे ही लोकसभा में अपना संबोधन शुरू किया पीठासीन पदाधिकारी के तौर प

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DELHI : लोकसभा में ट्रिपल तलाक बिल पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान बुरे फंस गए। दरअसल आजम खान ने जैसे ही लोकसभा में अपना संबोधन शुरू किया पीठासीन पदाधिकारी के तौर पर आसन में बैठी रमा देवी के लिए एक शेर का इस्तेमाल कर दिया। https://youtu.be/y4rn5M_DLNQ सपा सांसद आजम खान ने रमा देवी को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपकी आंखों में देखते रहना चाहता हूं.. आप मुझे इतनी अच्छी लगती हैं। आजम खान की इस टिप्पणी पर बीजेपी के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बाद रमा देवी ने इन बातों को कार्यवाही से निकलवा दिया हालांकि आजम खान ने रमा देवी को अपनी बहन बताते हुए यह सब बातें कहीं। लोकसभा में हंगामा इतना बढ़ गया कि स्पीकर ओम बिरला को तुरंत आसन संभालना पड़ा। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मांग रखी कि आजम खान अपने बयानों के लिए माफी मांगे ट्रिपल तलाक बिल पर बहस के बीच हुए इस हंगामे पर लोकसभा की कार्यवाही काफी देर तक बर्बाद हुई। स्पीकर ओम बिरला ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी स्थिति में सदन की कार्यवाही स्थगित नहीं की जाएगी। स्पीकर ओम बिरला ने जब आजम खान को इस पूरे मामले पर खेद जताने और बोलने का मौका दिया तो आजम खान ने कहा कि अपमानित होकर बोलने से अच्छा है कि मैं ना बोलूं और इतना कहकर वो सदन से बाहर निकल गए.
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता