Hindi News / news / दहेज दानवों ने गला दबा कर ले ली नवविवाहिता की जान

दहेज दानवों ने गला दबा कर ले ली नवविवाहिता की जान

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 22, 2019, 12:12:16 PM

दहेज दानवों ने गला दबा कर ले ली नवविवाहिता की जान

- फ़ोटो

PATNA : दहेज दानवों ने महज एक लाख की खातिर नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया और घर से फरार हो गए. घटना पटना से सटे नौबतपुर के इब्राहिमपुर गांव की है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले जांच में जुट गई है. बताया जाता है कि मनेर के श्रीनगर के रामबालक राम की बेटी की शादी एक साल पहले नौबतपुर के इब्राहिमपुर गांव के मुकेश से हुई थी. शादी के कुछ ही समय बाद से उससे दहेज लाने की बात कही जाने लगी और ऐसा नहीं करने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा. मामला थाने भी पहुंचा पर समझा-बुझाकर खत्म कर दिया गया था. लेकिन उसके बाद भी एक लाख रुपये के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा और हत्या कर दी गई. जिसके बाद मृतका के भाई ने पति मुकेश कुमार, भाभी और सास पर मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पटना ग्रामीण से सुमित की रिपोर्ट