Hindi News / news / पटना में दुर्गापूजा के नाम पर नहीं मांग सकता है कोई आपसे जबरन...

पटना में दुर्गापूजा के नाम पर नहीं मांग सकता है कोई आपसे जबरन चंदा, पुलिस उसे करेगी गिरफ्तार

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 19, 2019, 9:20:18 AM

पटना में दुर्गापूजा के नाम पर नहीं मांग सकता है कोई आपसे जबरन चंदा, पुलिस उसे करेगी गिरफ्तार

- फ़ोटो

PATNA : दुर्गापुजा में यदि कोई आपसे जबरन चंदा मांगता है तो आप इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, पुलिस जबरन चंदा मांगने वाले शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज देगी. यह बात जिलाधिकारी कुमार रवि ने बुधवार को अधिकारियों के साथ मिटिंग के दौरान कही. डीएम ने कहा कि यदि कोई स्वेच्छा से पूजा समितियों को चंदा देता है तो वह ले सकता है. लेकिन कोई भी पूजा समिति सड़क पर उतर चंदा मांगता है तो इसे जबरन माना जाएगा. इसके साथ ही डीएम ने पूजा समितियों के लिए कई दिशा निर्देश जारी किया है. हर पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है. इसके साथ ही बिजली विभाग से एनओसी भी लेना अनिवार्य है.