Hindi News / news / हथियार के बल पर कारोबारी से लूटपाट, तीन अपराधियों को ग्रामीणों ने...

हथियार के बल पर कारोबारी से लूटपाट, तीन अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 23, 2019, 10:45:38 AM

हथियार के बल पर कारोबारी से लूटपाट,  तीन अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

- फ़ोटो

MOTIHARI : जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी मर्डर, लूटपाट जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के राजपुर थाने का है, जहां कारोबारी से हथियार के बल पर लूटपाट कर रहे तीन अपराधियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. खबर के मुताबिक राजपुर में किराना का दुकान चलाने वाला एक कारोबारी देर रात दुकान बंद कर घर जा रहा था, तभी भुवलीडीह के पास हथियार से लैस तीन अपराधी लूटपाट करने लगे. तभी कारोबारी ने शोर मचा दिया, जिसके बाद मौके पर ग्रामीण जुट गये और तीनों अपराधियों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने लोडेड पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद किया है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट