ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

15 अगस्त का वीडियो अब हो रहा वायरल, झंडा फहराने के लिए आपस में भिड़ गये पूर्व विधायक और प्रिसिंपल, कहा-तिरंगा हम ही फहराएंगे

VAISHALI: महुआ के पूर्व विधायक रविन्द्र यादव और अक्षयवट कॉलेज के प्रिसिंपल पीएल यादव आपस में भिड़ गये। इस दौरान ढंग से झंडा भी नहीं फहराया गया। अक्षयवट कॉलेज परिसर में 15 अगस्

15 अगस्त का वीडियो अब हो रहा वायरल, झंडा फहराने के लिए आपस में भिड़ गये पूर्व विधायक और प्रिसिंपल, कहा-तिरंगा हम ही फहराएंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: महुआ के पूर्व विधायक रविन्द्र यादव और अक्षयवट कॉलेज के प्रिसिंपल पीएल यादव आपस में भिड़ गये। इस दौरान ढंग से झंडा भी नहीं फहराया गया। अक्षयवट कॉलेज परिसर में 15 अगस्त का यह मामला है। जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दोनों समारोह स्थल पर ही आपस में भिड़ गये। दोनों कहने लगे कि तिरंगा हम फहराएंगे। दोनों झंडा फहराने के लिए आपस में लड़ने लगे। जिसके कारण तिरंगा ठीक से नहीं फहराया गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। 


मामला 77 वें स्वतंत्रता दिवस के दिन का है जहां महुआ अनुमंडल क्षेत्र के अक्षयवट कॉलेज परिसर में झंडातोलन कराने के लिए महुआ के पूर्व विधायक रविंद्र यादव और कॉलेज के प्रिंसपल आपस में ही भिड़ गए। पूर्व विधायक का कहना था कि झंडा हम ही फहरायेंगे वहीं प्रिसिंपल साहब  भी जिद्द पर अड़े थे कि हम तिरंगा फहरायेंगे। काफी देर तक दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई। झंडा फहराने को लेकर पूर्व विधायक रविंद्र यादव प्रिंसिपल पीएल यादव के साथ हाथापाई करने लगे। तभी प्रिंसिपल ने जल्दबाजी में झंडोत्तोलन कर दिया। झंडा फहराने का मौका पूर्व विधायक रविंद्र यादव को नहीं दिया गया। 


इस दौरान प्रिंसिपल और पूर्व विधायक के समर्थक भी आपस में भिड़ गये। पूर्व विधायक रविन्द्र यादव झंडा फहराना चाह रहे थे कि लेकिन प्रिसिंपल ने उन्हें यह मौका नहीं दिया। प्रिसिंपल ने हंगामे के बीच जल्दबाजी में खुद तिरंगा फहरा दिये लेकिन इस दौरान राष्ट्रगान जन-गन-मन तक नहीं गाया गया। झंडा फहराने के बाद रस्सी को भी नहीं बांधा जिसके कारण झंडा नीचे की ओर आ गया। वहां खड़े लोगों के कहने पर झंडे को बांधा गया। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि कॉलेज के प्रिसिंपल ने तिरंगा का अपमान किया है। तिरंगा फहराने की जल्दबाजी ऐसी कि ना राष्ट्रगान ठीक से गाया गया और ना ही झंडा ठीक से फहराया गया। जिसका वीडियो दो दिन बाद अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


वही 15 अगस्त को झंडा फहराने को लेकर बेगूसराय में भी विवाद हुआ था। इसे लेकर आज पंचायत बुलाई गयी थी जहां इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्ष से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये। घटना बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव की है। हंगामा और मारपीट की घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर बखरी डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता