ब्रेकिंग
बिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाबिहार पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बड़े बदलाव की संभावना, अंतिम सूची पर टिकी उम्मीदवारों की नजरबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसला

10वें चरण का मतदान कल, पंचायत चुनाव से एक दिन पहले प्रत्याशी के पोते को मारी गोली, हालत नाजुक

SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां चुनाव प्रचार के दौरान एक प्रत्याशी के पोते को अपराधियों ने गोली मार दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आनन

10वें चरण का मतदान कल, पंचायत चुनाव से एक दिन पहले प्रत्याशी के पोते को मारी गोली, हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां चुनाव प्रचार के दौरान एक प्रत्याशी के पोते को अपराधियों ने गोली मार दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आनन फानन में घायल को सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सीतामढ़ी रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


सोनबरसा थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात हमलावरों ने जिला परिषद क्षेत्र संख्या 21 के प्रत्याशी के पोते को गोली मार दी। जिसकी पहचान सहोरवा निवासी मो. कुदुश नट के पुत्र मो.समीर नट के रुप में हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही सोनबरसा थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे जिसके बाद घायल मो. समीर नट को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चिकित्सकों ने सीतामढ़ी रेफर कर दिया।


गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के10वें चरण का मतदान कल होना है। चुनाव के एक दिन पूर्व इस घटना को अंजाम दिया गया है। पूर्व प्रत्याशी के पोते मो. समीर नट को गोली मारी गयी है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है तो वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


बता दें कि छपरा के मुबारककपुर गांव में भी मुखिया के ससुर समेत दो लोगों को अपराधियों ने गोली मार दी है। वही सीवान के महाराजगंज स्थित पटेडा में चुनावी रंजिश में एक मुखिया प्रत्याशी के बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। लखीसराय के सैदपुरा के मुखिया प्रत्याशी गणेश कुमार पर भी अपराधियों ने हमला बोला है हालांकि इस दौरान गणेश कुमार बाल-बाल बच गये। कल यानी बुधवार को पंचायत चुनाव के 10 वें चरण का मतदान होगा लेकिन चुनाव से पहले मुखिया प्रत्याशी और उनके परिजनों को निशाना बनाया गया है।  


10वें चरण का मतदान कल, पंचायत चुनाव से एक दिन पहले प्रत्याशी के पोते को मारी गोली, हालत नाजुक


10वें चरण का मतदान कल, पंचायत चुनाव से एक दिन पहले प्रत्याशी के पोते को मारी गोली, हालत नाजुक

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता