Hindi News / news / पैक्स चुनाव के लिए बजने वाला है बिगुल, नम्बर के पहले दो से...

पैक्स चुनाव के लिए बजने वाला है बिगुल, नम्बर के पहले दो से तीन चरणों मे होगा चुनाव

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 07, 2019, 9:03:26 AM

पैक्स चुनाव के लिए बजने वाला है बिगुल, नम्बर के पहले दो से तीन चरणों मे होगा चुनाव

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में पैक्स चुनाव के लिए जल्द ही बिगुल बजने वाला है। राज्य सरकार ने इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सूबे के 8463 पैक्सों के लिए चुनाव कराए जाने हैं। राज्य के सहकारिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने कहा है कि नवंबर तक सूबे के सभी पैक्सों का चुनाव संपन्न करा लिए जाएगा। पैक्सों का चुनाव दो से तीन चरण में कराए जाने की संभावना है। राज्य में पैक्स चुनाव के लिए अब तक 1.16 करोड़ सदस्य बनाए गए हैं। सदस्य बनने के लिए 6 लाख 27 हजार से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन मिले हैं इनमें से दो लाख 58 हजार को अब तक सदस्य भी बनाया जा चुका है।