ब्रेकिंग
बिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डालाबिना टिकट यात्रा, नियम उल्लंघन और अपराध पर अब देना होगा दोगुना पेनल्टी, रेलवे का बड़ा फैसला1st Bihar की खबर का असर: RCD में 'मास्टिक वर्क' का खेल हुआ खत्म तो ‘कोल्ड मिक्स’ की हुई एंट्री ! OPRMC-3 में Cold Mix पर शुरू हुए विवाद के बीच विभाग का आया पक्ष, जानें...एक महीना बीता, फिर भी नहीं मिला लापता कारोबारी पति-पत्नी का सुराग, पुलिस ने इनाम का किया ऐलान‘यदि बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं तो..’, दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप पर रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेराभरत तिवारी एनकाउंटर पर बिहार-झारखंड में सियासी उवाल, पप्पू यादव ने बताया भगत सिंह, तो हेमंत सोरेन की पार्टी ने BJP सरकार को धो डाला

10 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा हादसा : दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग

DESK : इटावा में 10 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा रेल हादसा हो गया। वैशाली एक्सप्रेस में लगी आग से 19 यात्री घायल हो गए। ट्रेन नई दिल्ली से सहरसा जा रही थी, तभी इटावा के पास ग

10 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा हादसा  : दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : इटावा में 10 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा रेल हादसा हो गया। वैशाली एक्सप्रेस में लगी आग से 19 यात्री घायल हो गए। ट्रेन नई दिल्ली से सहरसा जा रही थी, तभी  इटावा के पास गुरुवार तड़के तीन बजे यह हादसा हुआ। 10 घंटे के अंदर दूसरी ट्रेन में आग लगने से रेल अफसरों के होश उड़ गए। रेल के अधिकारी इसको लेकर काफी परेशान बताए जा रहे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से चलकर सहरसा बिहार जा रही 12554 वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन इटावा स्टेशन के आउटर पर पहुंची थी तभी स्लीपर कोच एस-6 में यात्रियों ने धुआं उठते देखा। सूचना देकर जब तक ट्रेन रोकी जाती धुंआ तेज हो गया, इस पर यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचायी। आग से झुलसने और चलती ट्रेन से कूदने में 19 यात्री घायल हो गए। पहले हादसे से तीन घंटे दिल्ली हावड़ा रूट प्रभावित हुआ। 


दरअसल, नई दिल्ली से सहरसा जाने के दौरान ट्रेन में अचानक आग लग गई। आशंका जताई जा रही है कि कई यात्रियों के पास बीड़ी इत्यादि थी। इन्होंने इसे जलते हुए फेंक दिया होगा।  इस कारण यह आग लगी है।  हालांकि, आग लगने के कारण का अभी सप्ष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही ह। इसके बाद ही पूरी घटना का खुलासा हो सकेगा। 


आपको बताते चलें कि, इससे पहले बुधवार की शाम 5.35 बजे नई दिल्ली से दरभंगा जा रही 02570 स्पेशल क्लोन हमसफर सुफर फास्ट ट्रेन में भीषण आग लगी। एस वन बोगी के यात्री चीत्कार करने लगे। कोई खिड़की से कूदने लगा तो कोई जल्दी आगे निकलने का प्रयास करने लगा। कुछ यात्रियों ने तो बोगी की मजबूत खिड़की को भी बाहर निकलने के लिये पूरी ताकत से तोड़ने का प्रयास किया।