ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

BIG BREAKING: कल पटना में ऋतिक रोशन

PATNA: सुपर स्टार ऋतिक रोशन कल पटना पहुंच रहे हैं. वे अपनी फिल्म सुपर 30 का प्रमोशन करने पटना आ रहे हैं. हालांकि उनके दौरे को अब तक गुप्त रखा गया है. लेकिन FIRST BIHAR आपको सबसे पहले

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: सुपर स्टार ऋतिक रोशन कल पटना पहुंच रहे हैं. वे अपनी फिल्म सुपर 30 का प्रमोशन करने पटना आ रहे हैं. हालांकि उनके दौरे को अब तक गुप्त रखा गया है. लेकिन FIRST BIHAR आपको सबसे पहले ये जानकारी दे रहा है. कल सुबह पहुंचेंगे ऋतिक FIRST BIHAR को विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऋतिक रोशन कल सुबह पटना पहुंचेंगे. अब तक तय कार्यक्रम के मुताबिक वे एयरपोर्ट से सीधे पटना के एक होटल में जायेंगे. होटल पहुंचने के कुछ देर बाद वे मीडिया से बात करेंगे. कल ही वे पटना से वापस मुंबई रवाना हो जायेंगे. इस दौरान वे सुपर 30 के संस्थापक आनंद के घर भी जा सकते हैं लेकिन अब तक इसका कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है. ऋतिक के पटना दौरे में आनंद कुमार भी उनके साथ रहेंगे. बहुत अच्छी कमाई नहीं कर पायी है सुपर 30 ऋतिक की फिल्म सुपर 30 अब तक बहुत अच्छी कमाई नहीं कर पायी है. फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक रिलीज के बाद के तीन दिनों में फिल्म ने देश में तकरीबन 50 करोड़ रूपये का बिजनेस किया है. ये कबीर सिंह जैसी फिल्मों से कम है. लिहाजा प्रमोशन पर और जोर लगाया गया है. बिहार पर आधारित फिल्म होने के बावजूद इस फिल्म ने सूबे में अच्छा बिजनेस नहीं किया है. ऋतिक के पटना आने के बाद कमाई बढ़ने की उम्मीद जतायी जा रही है. हालांकि फिल्म को लेकर कई विवाद भी हुए हैं. जानकार कह रहे हैं कि फिल्म में हकीकत से ज्यादा फसाना है. सच्चाई से ज्यादा इसमें फिल्मी कहानियां ठूंसी गयी हैं.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता