ब्रेकिंग
बिहार यात्रा पर निकलेंगे निशांत कुमार, इस दिन से शुरू करेंगे संगठन को मजबूत करने का अभियानमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम सम्राट चौधरी, कैबिनेट विस्तार पर क्या हुई बात?पटना में हीटवेव का असर: क्लास 8 तक के स्कूलों का भी समय बदला, अब इतने बजे तक ही चलेंगी कक्षाएंजमुई में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, रुझनिया में अवैध स्मारक ध्वस्तविवादित बयान पर घिरे पप्पू यादव: क्यों न आपकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने की अनुसंशा की जाए? महिला आयोग ने मांगा जवाबबिहार यात्रा पर निकलेंगे निशांत कुमार, इस दिन से शुरू करेंगे संगठन को मजबूत करने का अभियानमुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम सम्राट चौधरी, कैबिनेट विस्तार पर क्या हुई बात?पटना में हीटवेव का असर: क्लास 8 तक के स्कूलों का भी समय बदला, अब इतने बजे तक ही चलेंगी कक्षाएंजमुई में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, रुझनिया में अवैध स्मारक ध्वस्तविवादित बयान पर घिरे पप्पू यादव: क्यों न आपकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने की अनुसंशा की जाए? महिला आयोग ने मांगा जवाब

‘किंग’ ने रिलीज से पहले कमाए ₹250 करोड़, शाहरुख खान की फिल्म का आधा बजट कवर

KING फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद दमदार है। शाहरुख खान के साथ इसमें दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अनिल कपूर, अभय वर्मा और अरशद वारसी जैसे कलाकार इसमें नजर आएंगे।

महाराष्ट्र न्यूज
फिल्म का बजट 400 करोड़
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: शाहरुख खान की आने वाली फिल्म किंग वैसे तो 24 अप्रैल को रिलीज होगी। लेकिन यह मुविज रिलीज से पहले ही 250 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। लेकिन अभी ही फिल्म का आधे से ज्यादा बजट कवर हो गया। बता दें कि पेन मरुधर और शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बीच पहले से ही अच्छा सहयोग रहा है। कंपनी इससे पहले जवान,डंकी, जीरो, बदला और इत्तेफाक जैसी फिल्मों के साथ काम कर चुकी है।


बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले 250 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि इसका कुल बजट करीब 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस तरह फिल्म ने अपने बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा पहले ही वसूल कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी Pen Marudhar ने ‘किंग’ के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 250 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। यह डील इस साल की सबसे बड़ी थिएट्रिकल डील्स में से एक मानी जा रही है।


बताया जाता है कि पेन मरुधर का शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के साथ पुराना रिश्ता रहा है। कंपनी इससे पहले ‘जवान’, ‘डंकी’, ‘जीरो’, ‘बदला’ और ‘इत्तेफाक’ जैसी फिल्मों के वितरण का काम संभाल चुकी है।फिल्म के डोमेस्टिक राइट्स के लिए AA Films, Jio Studios, PVR INOX Pictures, Yash Raj Films और Dharma Productions जैसी बड़ी कंपनियों ने भी बोली लगाई थी। फिल्म का निर्देशन Siddharth Anand कर रहे हैं, जबकि इसका निर्माण Red Chillies Entertainment और Marflix Pictures मिलकर कर रहे हैं।


‘किंग’ क्रिसमस 2026 के दौरान रिलीज होगी, जब ‘जुमांजी’, ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और ‘ड्यून 3’ जैसी हॉलीवुड फिल्में भी सिनेमाघरों में आएंगी। कड़े मुकाबले को देखते हुए फिल्म को बड़े स्तर पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। फिल्म में Shah Rukh Khan के साथ Deepika Padukone, Rani Mukerji, Abhishek Bachchan, Suhana Khan, Anil Kapoor, Abhay Verma और Arshad Warsi अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक मेंटर और शिष्य के रिश्ते पर आधारित है, जो मुश्किल हालात में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करते हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें