ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

सलमान खान बने ‘जीवा महाला’ तो बढ़ी चर्चा... जानिए कौन थे वे योद्धा जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की जान बचाई थी?

Who is Jiva Mahala: फिल्म 'राजा शिवाजी' में सलमान खान के जीवा महाला वाले किरदार ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। लेकिन यह किरदार सिर्फ फिल्मी नहीं, बल्कि इतिहास के एक ऐसे वीर योद्धा से जुड़ा है जिन्होंने शिवाजी महाराज की जान बचाई थी। जानिए…

सलमान खान बने ‘जीवा महाला’ तो बढ़ी चर्चा... जानिए कौन थे वे योद्धा जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज की जान बचाई थी?
Ramakant kumar
3 मिनट

Who is Jiva Mahala: राजा शिवाजी के रिलीज होते ही दर्शकों के बीच एक खास किरदार की चर्चा तेजी से हो रही है, जीवा महाला। फिल्म में सलमान खान ने इस ऐतिहासिक योद्धा का कैमियो रोल निभाया है, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। अब लोग जानना चाहते हैं कि आखिर जीवा महाला कौन थे और इतिहास में उनकी क्या अहम भूमिका रही है।


यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जिसमें मराठा साम्राज्य के कई वीर योद्धाओं की कहानी को दिखाया गया है। इन्हीं में से एक नाम है जीवा महाला, जिन्हें उनकी बहादुरी और निष्ठा के लिए आज भी याद किया जाता है।


जीवा महाला मराठा साम्राज्य के एक साहसी और भरोसेमंद योद्धा थे। वे शिवाजी महाराज के बेहद करीबी और वफादार अंगरक्षकों में शामिल थे। उनकी सबसे बड़ी पहचान 1659 में हुए प्रतापगढ़ के युद्ध से जुड़ी है, जिसने उन्हें इतिहास में अमर बना दिया।


प्रतापगढ़ किले के पास शिवाजी महाराज और उनके दुश्मन अफजल खान की मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात दिखावे में शांति वार्ता थी, लेकिन इसके पीछे साजिश छिपी थी। मुलाकात के दौरान अफजल खान ने अचानक शिवाजी महाराज पर हमला कर दिया। स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी।


इसी निर्णायक क्षण में जीवा महाला ने अपनी वीरता का परिचय दिया। उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया करते हुए अफजल खान के सैनिक सैयद बंडा को मार गिराया, जो शिवाजी महाराज पर हमला करने वाला था। इस बहादुरी भरे कदम से शिवाजी महाराज की जान बच गई।


इसी घटना के बाद महाराष्ट्र में एक प्रसिद्ध कहावत प्रचलित हुई, “होता जीवा म्हणून वाचला शिवा”, यानी “जीवा थे, इसलिए शिवा बच गए।”


जीवा महाला ने अपने जीवन में कई युद्धों में हिस्सा लिया और हर बार दुश्मनों का डटकर सामना किया। उनकी निष्ठा और साहस उन्हें मराठा इतिहास के महान योद्धाओं में शामिल करता है। उनका निधन वर्ष 1709 में हुआ, लेकिन उनकी वीरता की कहानियां आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।


उनकी याद में महाराष्ट्र के पुणे जिले के अंबावडे में एक स्मारक भी बनाया गया है, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचते हैं।


फिल्म की बात करें तो रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी इस फिल्म में संजय दत्त, जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन और विद्या बालन समेत कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं।