ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार के प्राइमरी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब भोजपुरी, मगही, मैथिली समेत क्षेत्रीय भाषाओं में होगी पढ़ाई Bihar School News : बिहार के सभी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब हर शनिवार हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी; CM सम्राट चौधरी का ऐलानBihar News: अब 'फाइल दबाकर' नहीं बैठ सकेंगे अधिकारी! बिहार सरकार का सख्त आदेश, 3 दिन में निपटानी होगी हर फाइलBihar Weather Alert: बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 30 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनीबांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’Bihar News : बिहार के प्राइमरी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब भोजपुरी, मगही, मैथिली समेत क्षेत्रीय भाषाओं में होगी पढ़ाई Bihar School News : बिहार के सभी स्कूलों में बड़ा बदलाव! अब हर शनिवार हाफ-डे, टिफिन ब्रेक के बाद होगी छुट्टी; CM सम्राट चौधरी का ऐलानBihar News: अब 'फाइल दबाकर' नहीं बैठ सकेंगे अधिकारी! बिहार सरकार का सख्त आदेश, 3 दिन में निपटानी होगी हर फाइलBihar Weather Alert: बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, 30 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनीबांकीपुर प्रचार वीडियो पर सियासत तेज: तेजस्वी का भूंजा गैंग पर आरोप, कहा..‘नीतीश कुमार से जबरन बनवाया गया वीडियो’

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ 10 जुलाई को जापान में रिलीज, पोस्टर आया सामने

धुरंधर 10 जुलाई 2026 को जापान में ‘ऑपरेशन धुरंधर’ नाम से रिलीज होगी। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है और अब जापानी बॉक्स ऑफिस पर नजरें टिकाए है।

मुंबई न्यूज
‘ऑपरेशन धुरंधर’ नाम से जापान में रिलीज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बॉलीवुड के सुपर स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर अब जापान में 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। जापान में इस फिल्म को नया नाम ‘ऑपरेशन धुरंधर’ रखा जाएगा। इससे पहले भी रणवीर सिंह की फिल्में ‘गली बॉय’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ और ‘पद्मावत’ जापान में रिलीज हो चुकी हैं।


जापान में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म RRR है, जिसने करीब 143.69 करोड़ रुपए (¥2.42 बिलियन) का कारोबार किया था। वहीं दूसरे स्थान पर रजनीकांत की फिल्म ‘मूथु’ है, जिसकी कमाई लगभग 24.04 करोड़ रुपए (¥405 मिलियन) रही। इसके अलावा ‘बाहुबली 2’ और ‘3 इडियट्स’ ने भी जापान में अच्छा प्रदर्शन किया है।


बता दें कि ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन नजर आए। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन आदित्य धर ने किया है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 1,307 करोड़ रुपए की कमाई की।


भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,005.85 करोड़ रुपए रहा, जबकि नेट कलेक्शन करीब 840 करोड़ रुपए था। वहीं ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसने लगभग 299.5 करोड़ रुपए कमाए। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने 193.06 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।


फिल्म का सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ, जिसने पहले पार्ट की सफलता को और आगे बढ़ाया। अब तक दोनों फिल्मों की कुल वैश्विक कमाई 1,780.76 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। भारत में इसका नेट कलेक्शन 1,132.94 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 1,356.01 करोड़ रुपए रहा, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार से 424.75 करोड़ रुपए की कमाई हुई।


‘धुरंधर: द रिवेंज’ पहले पार्ट की तुलना में बड़े पैमाने पर बनाई गई है। इस बार कहानी सिर्फ गैंगवार या बदले तक सीमित नहीं है, बल्कि नोटबंदी सहित देश की कई अहम घटनाओं को जोड़ते हुए एक व्यापक और दमदार नैरेटिव प्रस्तुत करती है।

टैग्स