ब्रेकिंग
छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया✦छठ से पहले दिल्ली से बिहार के 7 शहरों के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा AC लग्जरी बसें, LG की मंजूरी का इंतजार✦MLC Election Result 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर किसने मारी बाजी? BJP-SP में कांटे की टक्कर, बिहार में निर्दलीयों का दबदबा✦दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश✦ Bihar Daroga Bharti 2026 : बिहार में 10,789 दरोगा अभ्यर्थियों का हल्ला बोल! गांधी मैदान से CM आवास तक मार्च, पुलिस अलर्ट✦JDU में महाभारत! नहीं लूंगा ललन सिंह से आशीर्वाद,मुझे परेशान किया,भड़के नीरज कुमार ने केंद्रीय मंत्री को जमकर सुनाया

'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने मुंबई के नालासोपारा स्थित घर में आत्महत्या कर ली। 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे लोकप्रिय शो में नजर आ चुकीं 30 वर्षीय अभिनेत्री की मौत से टीवी इंडस्ट्री और उनके फैंस सदमे में हैं।

महाराष्ट्र न्यूज
टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर
© फैंस को लगा झटका
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

Sanchita Ugale Death: TV और फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत हो गयी है। 30 साल की उम्र में उन्होंने मौत को गले लगा लिया। मुंबई स्थित आवास में साड़ी से पंखे में लटकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। उनके इस कदम से फैंस सदमे में हैं। इस घटना ने टीवी इंडस्ट्रीज को शॉक्ड कर दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। 


टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने मुंबई के नालासोपारा स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। महज 30 वर्ष की उम्र में उनके इस कदम ने परिवार, प्रशंसकों और मनोरंजन जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।


संचिता उगले टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने 'साजन घर', 'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और 'दिलवाली दुल्हा ले जाएगी' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया था। खास तौर पर 'कुमकुम भाग्य' में निभाए गए दीया टंडन के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी। इसके अलावा वह विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने ताराबाई की भूमिका निभाई थी।


जानकारी के अनुसार, संचिता अपने माता-पिता और 15 वर्षीय छोटी बहन के साथ आचोले गांव स्थित घर में रहती थीं। रविवार शाम करीब 5:30 बजे उनकी छोटी बहन किसी काम से घर से बाहर गई हुई थी और उस समय घर में संचिता अकेली थीं। इसी दौरान उन्होंने अपने बेडरूम में साड़ी के सहारे सीलिंग फैन से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।


घटना का पता चलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल वसई-विरार महानगरपालिका अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर आचोले पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


आचोले पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक विनोद बाग ने बताया कि अभिनेत्री ने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था और साड़ी के सहारे फांसी लगाई थी। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसलिए आत्महत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।


संचिता की मौत से कुछ घंटे पहले की गई उनकी सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा का विषय बनी हुई है। आत्महत्या से करीब 20 घंटे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो साझा किया था, जिसमें वह मुस्कुराती और खुश नजर आ रही थीं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था— "मैं नाचूं, तू नाचा।" उनके इंस्टाग्राम पर करीब 1.39 लाख फॉलोअर्स थे और सोशल मीडिया पर उनकी छवि एक खुशमिजाज और जिंदादिल कलाकार की थी।


इस दुखद घटना ने प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस और कई कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। संयोगवश, 14 जून की तारीख अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि से भी जुड़ी हुई है, जिन्होंने 14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कहा था। इसी वजह से सोशल मीडिया पर कई लोग इस संयोग को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं।


पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता मच्छिंद्र उगले की शिकायत के आधार पर 15 जून को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। फिलहाल, संचिता उगले के निधन से उनका परिवार गहरे सदमे में है और पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही उनकी मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।



'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा


'कुमकुम भाग्य' फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने किया सुसाइड, 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

टैग्स