ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

छात्रों के समर्थन में उतरे खेसारी लाल यादव, लाठीचार्ज को लेकर जताई नाराजगी; जानिए.. क्या बोले?

Khesari Lal Yadav: दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सरकार और प्रशासन से छात्रों की बात सुनने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य सबसे महत्वपूर्ण है।

Khesari Lal Yadav
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Khesari Lal Yadav: संसद मार्च के दौरान सोमवार को दिल्ली में युवाओं और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भोजपुरी अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार को अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो जारी कर प्रशासन और सरकार से कई सवाल पूछे।



खेसारी लाल यादव ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की तस्वीरों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने बच्चों की तकलीफ देखी है। उन्होंने प्रशासन से सवाल करते हुए कहा कि हर व्यक्ति कभी न कभी छात्र रहा है और आगे उनके बच्चे भी छात्र बनेंगे। अपने भविष्य के लिए संघर्ष करना कोई अपराध नहीं है।



उन्होंने कहा कि जिस तरह कोई व्यक्ति अपनी मेहनत से कमाई गई संपत्ति खोने पर दुखी होता है, उसी तरह छात्रों ने वर्षों की मेहनत से अपने भविष्य के लिए जो सपने संजोए थे, उन्हें भी नुकसान पहुंचा है। यह सिर्फ बच्चों की लड़ाई नहीं है, बल्कि उन माता-पिता की भी लड़ाई है, जिन्होंने 20-25 साल तक मेहनत कर अपने बच्चों की पढ़ाई कराई है।



भोजपुरी अभिनेता ने कहा कि देश को अच्छे डॉक्टर, वकील और शिक्षक चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि पढ़े-लिखे और शिक्षा की अहमियत समझने वाले लोगों को आगे आने का मौका मिले। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि छात्रों की बात सुनी जानी चाहिए और उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।



खेसारी लाल यादव ने कहा, "मैं पढ़ा-लिखा नहीं हूं, लेकिन अपने बच्चों को पढ़ाता हूं तो समझता हूं कि पढ़ाई के पीछे कितनी मेहनत होती है।" उन्होंने कहा कि शिक्षा बहुत कीमती है और उससे भी ज्यादा कीमती बच्चों का भविष्य है। बच्चे देश का आने वाला कल हैं, इसलिए सरकार को छात्रों की मांगों पर एक बार जरूर ध्यान देना चाहिए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता