ब्रेकिंग
DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦बिहार में नशेड़ी बेटे की हैवानियत, लाठियों से पीटकर पिता की हत्या; बीच-बचाव करने आई मां का हाथ तोड़ा✦Bihar News : महानवमी पर CM सम्राट चौधरी ने किया कन्या पूजन, बच्चियों को परोसा भोजन; मुंगेर भी जाएंगे✦दुर्गा पूजा मेले में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी: छतौनी बस स्टैंड से नशे की हालत में 8 आरोपी गिरफ्तार✦टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बिहार कनेक्शन, कोटा से 17 वर्षीय नाबालिग हिरासत में; हरियाणा के दो आरोपित गिरफ्तार

पंकज यादव हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, एक्टर को देख भावुक हुईं मां और पत्नी

Khesari Lal Yadav: छपरा के चर्चित पंकज यादव हत्याकांड के बाद भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पीड़ित परिवार से मिले, आर्थिक मदद दी और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

Khesari Lal Yadav
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Khesari Lal Yadav: छपरा में चर्चित पंकज यादव हत्याकांड के बाद भोजपुरी फिल्म जगत के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। खेसारी के पहुंचते ही घर का माहौल बेहद भावुक हो गया। उन्हें देखते ही पंकज यादव की मां और पत्नी फफक-फफक कर रो पड़ीं। 



यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। खेसारी लाल यादव ने पंकज यादव के दोनों मासूम बेटों को गले लगाकर ढांढस बंधाया और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की तथा कहा कि न्याय दिलाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। 



परिवार को सांत्वना देते हुए खेसारी लाल यादव ने भावुक होकर पंकज यादव की मां से कहा, "मां, आपका यह बेटा जिंदा है।" उनके इस बयान से वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो उठे। 



गौरतलब है कि पंकज यादव की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना में एक मां ने अपना बेटा, एक पत्नी ने अपना जीवनसाथी और दो मासूम बच्चों ने अपने पिता को खो दिया। 

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता