ब्रेकिंग
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत

हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। 50 से अधिक म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकीं दिव्यांका सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय थीं। इंस्टाग्राम पर करीब 13 लाख (1.3 मिलियन) फॉलोअर्स थे।

हरियाणा न्यूज
घर पर आया हार्ट अटैक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: हरियाणवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात उन्हें घर पर ही हार्ट अटैक आया। आनन-फानन में परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


दिव्यांका के निधन की खबर से हरियाणवी मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। दिव्यांका यूपी के सिरोही की रहने वाली थीं और 50 से अधिक म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी थीं। उन्होंने मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और केडी जैसे कलाकारों के साथ काम किया था। सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत पकड़ थी, उनके इंस्टाग्राम पर करीब 13 लाख (1.3 मिलियन) फॉलोअर्स थे।


दिव्यांका का जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था। उन्होंने मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की पढ़ाई की और इसके बाद सिक्किम से एमबीए किया। उनके परिवार में माता-पिता, दादी, एक भाई हिमांशु और दो बहनें दिपांशु व जसमीत हैं। फिलहाल पूरा परिवार गाजियाबाद में रह रहा था।


दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक से की थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन से ही उन्हें एक्टिंग और डांस का शौक था। दिवाली के आसपास उन्होंने पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने ‘मेरी मम्मी नूं पसंद नी तू’ पर एक वीडियो बनाया, जो उनके एक्सप्रेशन की वजह से वायरल हो गया। इस वीडियो पर करीब 20 मिलियन व्यूज आए और उनके टिकटॉक पर 5 मिलियन फॉलोअर्स हो गए। एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि उनके परिवार ने हमेशा उनका साथ दिया। उन्होंने 2018 में नौकरी भी की, लेकिन बाद में खुद पर भरोसा होने के बाद नौकरी छोड़कर पूरी तरह से मनोरंजन इंडस्ट्री में आ गईं।


इंडस्ट्री के अनुभव को साझा करते हुए कहा था कि इस क्षेत्र में हर तरह के लोग मिलते हैं, लेकिन यदि आप खुद मजबूत हैं तो सब ठीक रहता है। वह शूटिंग के दौरान अपने भाई को साथ लेकर जाती थीं। उनके पिता डायबिटीज से पीड़ित हैं, इसलिए वह उनके साथ नहीं जा पाते थे। वही शादी के सवाल पर दिव्यांका ने बेबाक अंदाज में कहा था कि शादी का लड्डू खाकर भी पछताना पड़ता है और न खाकर भी, इसलिए फिलहाल उन्होंने शादी न करने का फैसला किया था। उन्होंने खुद को अपने परिवार का बेटा बताया था। 


टैग्स