ब्रेकिंग
MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦बिहार के शहरी गरीबों को मिलेगा पक्का मकान, PM आवास योजना के लिए टेक्निकल टीमें बनाने की तैयारी तेज✦जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती से हाथापाई, कॉलर पकड़कर कार से खींचने का VIDEO वायरल✦बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, जानें नया डेट और आवेदन करने का पूरा तरीका✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?

Dharmendra Health Update: एक्टर धर्मेंद्र की हालत नाजुक, ICU में वेंटिलेटर पर शिफ्ट किए गए; पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और ICU वेंटिलेटर पर रखा गया है। परिवार के सदस्य लगातार अस्पताल आ-जा रहे हैं।

Dharmendra Health Update
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। पिछले हफ्ते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक, अब उन्हें ICU वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है।


धर्मेंद्र पिछले कई दिनों से ICU में थे ताकि ज़्यादा लोग उनसे मिलने न पहुंचे और उन्हें आराम मिल सके। हालांकि, सोमवार सुबह उनकी तबीयत और बिगड़ गई, जिसके बाद परिवार के सदस्यों का अस्पताल आना-जाना बढ़ गया है। फिलहाल, डॉक्टरों का कहना है कि वे इलाज पर रिस्पॉन्ड कर रहे हैं, लेकिन अस्पताल या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


इससे पहले 3 नवंबर को धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने उनकी तबीयत को लेकर अपडेट दिया था। बता दें कि इसी साल अप्रैल में धर्मेंद्र की आंखों की सर्जरी हुई थी। उनकी एक आंख में धुंधलापन आने के कारण कॉर्निया ट्रांसप्लांट किया गया था। इसके अलावा उनका मोतियाबिंद ऑपरेशन भी हुआ था। 


89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र एक्टिंग की दुनिया में काफी सक्रिय हैं। हाल ही में वे कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे। अब वे श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी होंगे। फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता