ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bhojpuri News: सुपरस्टार रितेश पांडेय का होली स्पेशल गाना "देवरवा साला" हुआ वायरल

भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए रितेश पांडेय एक बार फिर धमाकेदार होली स्पेशल गाना लेकर आए हैं। उनका नया गाना "देवरवा साला" रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है।

देवरवा साला
देवरवा साला
© देवरवा साला
User1
2 मिनट

Bhojpuri News: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार रितेश पांडेय का नया होली स्पेशल गाना "देवरवा साला" रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। यह धमाकेदार गाना रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।


होली के रंग में रंगा "देवरवा साला"

गाने में रितेश पांडेय की दमदार आवाज और मजेदार बोल होली के माहौल में जोश भरने का काम कर रहे हैं। इस गाने को मांजी मीत ने लिखा है, जबकि इसका शानदार संगीत धर्मेंद्र चंचल ने दिया है। गोविंद प्रजापति के निर्देशन और सुमंत प्रजापति के संपादन से सजा यह गाना पूरी तरह से होली की मस्ती में डूबा हुआ है।


रितेश पांडेय ने जताई खुशी

गाने की लोकप्रियता पर रितेश पांडेय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मेरे होली स्पेशल गाने को दर्शकों का इतना प्यार मिल रहा है। यह गाना पूरी तरह से होली के रंग और मस्ती से भरपूर है, जिसे सुनकर हर कोई झूम उठेगा।" उन्होंने अपने फैंस से गाने को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने और होली को और भी खास बनाने की अपील की।


यूट्यूब पर मचा रहा धूम

गाना रिलीज होते ही तेजी से वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स बटोर लिए। फैंस ने सोशल मीडिया पर गाने की जमकर तारीफ की और कहा कि यह गाना इस बार की होली पार्टी में धूम मचाने वाला है। अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं सुना है, तो रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर जाकर इसका आनंद लें और होली के रंग में रंग जाएं।