ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Food storage tips in summer : गर्मी में भोजन खराब होने से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान और असरदार टिप्स

Food storage tips in summer : गर्मी का मौसम आते ही भोजन को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बन जाती है। अधिक तापमान के कारण खाना जल्दी खराब होने लगता है, जिससे न सिर्फ उसका स्वाद बिगड़ता है बल्कि यह सेहत के लिए भी हानिकारक हो सकता है।

गर्मी में खाना कैसे बचाएं, खाना खराब होने से कैसे बचाएं, गर्मियों में भोजन संरक्षण, खाना ताजा रखने के टिप्स, फूड सेफ्टी टिप्स, बासी खाना, गर्मियों में टिफिन कैसे पैक करें, खाना स्टोर करने के उपाय  Eng
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Food storage tips in summer : गर्मी का मौसम धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है और इसका प्रभाव सिर्फ शरीर पर ही नहीं, बल्कि खाने-पीने की चीजों पर भी साफ देखा जा सकता है। ज्यादा तापमान की वजह से खाना जल्दी खराब हो जाता है, जिससे सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। खासकर उन लोगों के लिए यह और भी बड़ी परेशानी होती है, जो ऑफिस या कॉलेज जाते हैं और टिफिन साथ लेकर चलते हैं।


 अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं और जानना चाहते हैं कि गर्मी में खाना लंबे समय तक कैसे ताजा रखा जाए, तो ये सुझाव आपके लिए बेहद उपयोगी हो सकते हैं।

बासी और ताजा खाने को न मिलाएं

गर्मियों में रात के बचे हुए खाने को कभी भी ताजे खाने के साथ मिलाकर न रखें। इससे बैक्टीरिया जल्दी पनप सकते हैं और पूरा खाना खराब हो सकता है। बेहतर है कि बासी और ताजा भोजन को अलग-अलग कंटेनर या बर्तन  में रखें।

खाना हमेशा ढककर रखें

पका हुआ खाना छोड़ते समय उसे किसी साफ ढक्कन या प्लेट से ढकना सही होता है । गर्मियों में हवा में कई तरह के बैक्टीरिया सक्रिय रहते हैं, जो खुले भोजन को जल्दी संक्रमित कर सकते हैं।

गर्म खाने को तुरंत पैक न करें

जब आप बाहर जाने की तैयारी कर रहे हों, तो खाना गर्म ही पैक करने की गलती न करें। इससे डिब्बे में भाप बनती है, जो बैक्टीरिया के बढ़ने के लोए सही  माहौल बनाती है। बेहतर होगा कि खाना पहले सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें और फिर उसे पैक करें। चाहें तो कुछ देर फ्रिज में भी रख सकते हैं। 


इन आसान टिप्स को अपनाकर आप गर्मी के मौसम में भी अपने खाने को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रख सकते हैं। इससे न सिर्फ स्वाद बरकरार रहेगा, बल्कि सेहत भी ठीक बनी रहेगी।