ब्रेकिंग
स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦स्कूल जाने निकले तीन छात्र एक साथ लापता... दो दिन पहले हुआ था विवाद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप✦Bihar Crime : पहले जमीन पर कब्जे का आरोप, फिर रास्ता रोककर मारपीट! सोनबरसा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल✦अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन की चेतावनी✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज

शराबी पति बना हत्यारा: बारहवीं पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

GIRIDIH: गिरिडीह में एक शराबी पति ने बारहवीं पत्नी की पीट-पीटकर मार डाला। बताया जाता है कि आरोपी ने एक नहीं बल्कि 12 शादियां की थी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी को ग्रामीणों न

शराबी पति बना हत्यारा: बारहवीं पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GIRIDIH:  गिरिडीह में एक शराबी पति ने बारहवीं पत्नी की पीट-पीटकर मार डाला। बताया जाता है कि आरोपी ने एक नहीं बल्कि 12 शादियां की थी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है। 


गिरिडीह के गावां थाना इलाके के तारापुर गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक शराबी पति ने बारहवीं पत्नी की हत्या कर दी। मृतका सावित्री देवी गांव के रामचंद्र तुरी की 12 वीं पत्नी 40 वर्षीय सावित्री देवी बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी के घर समेत पूरे गांव में लोग आ पहुंचे जिसके बाद आरोपी को पकड़कर पिटाई करना शुरू किये थे कि तभी पुलिस मौके पर पहुंच गयी और आरोपी को कब्जे में लिया। 


सावित्री के चार बच्चे है जिसमें तीन बेटी और एक बेटा है। घटना रविवार की देर रात की है लेकिन घटना की जानकारी अगले दिन ग्रामीणों को हुई। देर रात शराब के नशे में लाठी डंडे से पीटकर आरोपी ने सावित्री देवी को जान से मार डाला।शराबी पति ने बारहवीं पत्नी सावित्री देवी को तब तक पीटा जब तक कि उसकी मौत ना हो गयी। 


बताया जाता है कि आरोपी रामचंद्र तुरी पहले भी 11 शादी कर चुका है। यह उसकी 12वी पत्नी थी। हर बार शादी कर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था। और हत्या कर देता था या घर से भगा देता था। लेकिन इस बार उसने 12वीं पत्नी को भी मार डाला। लेकिन इस बार वह पुलिस के हत्थे चढ गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।