ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, डिफेंडर कार से बारात लेकर पहुंचे दूल्हा ऋषिकेश, जयमाल की तैयारी✦फर्जी दारोगा बनकर 3 शादियां करने वाला ठग गिरफ्तार, एक्साइज गाड़ी दिलाने के नाम पर 10.50 लाख की ठगी✦Bihar News: निलंबित भ्रष्ट महिला CO के खिलाफ SVU तुरंत शुरू करे जांच, सरकार ने विशेष निगरानी इकाई को लिखा पत्र✦बिहार में अवैध खनन पर लगेगी लगाम, खनिज वाहनों में GPS अनिवार्य; नहीं लगाने पर 2 लाख तक जुर्माना✦अनंत सिंह के तीनों बेटों ने कहां तक की है पढ़ाई? जुड़वां बेटों ने लंदन तो छोटे बेटे ने दिल्ली से ली शिक्षा, जानिए किसके पास कौन सी डिग्री✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, डिफेंडर कार से बारात लेकर पहुंचे दूल्हा ऋषिकेश, जयमाल की तैयारी✦फर्जी दारोगा बनकर 3 शादियां करने वाला ठग गिरफ्तार, एक्साइज गाड़ी दिलाने के नाम पर 10.50 लाख की ठगी✦Bihar News: निलंबित भ्रष्ट महिला CO के खिलाफ SVU तुरंत शुरू करे जांच, सरकार ने विशेष निगरानी इकाई को लिखा पत्र✦बिहार में अवैध खनन पर लगेगी लगाम, खनिज वाहनों में GPS अनिवार्य; नहीं लगाने पर 2 लाख तक जुर्माना✦अनंत सिंह के तीनों बेटों ने कहां तक की है पढ़ाई? जुड़वां बेटों ने लंदन तो छोटे बेटे ने दिल्ली से ली शिक्षा, जानिए किसके पास कौन सी डिग्री

सड़क पर रायफल लेकर उतरी पूर्व सांसद की बहु, दबंग स्टाइल में लोगों से की मारपीट

DESK : झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की बहु का हाथ में रायफल लेकर हंगामा करते विडियो वायरल हो रहा है। मामला धनबाद जिले के विनोद नगर का है, जहां सु

सड़क पर रायफल लेकर उतरी पूर्व सांसद की बहु, दबंग स्टाइल में लोगों से की मारपीट
First Bihar
2 मिनट

DESK : झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की बहु का हाथ में रायफल लेकर हंगामा करते विडियो वायरल हो रहा है। मामला धनबाद जिले के विनोद नगर का है, जहां सुबह-सुबह स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की बहु विनीता सिंह हाथ में रायफल लेकर बाहर निकल गई और खुलेआम लोगों को धमकाने लगी। इस दौरान विनीता सिंह आस पास के कुछ लोगों के साथ मारपीट भी करती हैं। 



बिनोद बिहारी महतो की बहु के मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। वीडियो में विनीता सिंह राइफल लेकर लोगों को धमकी दे रही हैं और मारपीट कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक़ सोमवार की सुबह विनीता सिंह अचानक मोहल्ले में रायफल लेकर निकल आई और स्थानीय लोगों से मारपीट करने लगी। 



विनीता सिंह सड़क पर उतकर हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगी। इस दौरान उनका स्टाफ दिलीप पांडेय भी मौजूद था। मोहल्ले के लोगों, विनीता और स्टाफ दिलीप के बीच हाथापाई हुई, जिसमें विनीता के स्टाफ को मामूली चोटें आई। जैसे ही धनबाद सदर थाना की पुलिस को घटना की जानकारी मिली वे मौके पर पहुंची और विनीता सिंह और घायल स्टाफ दिलीप पांडेय को थाणे ले आई। वहीं विनीता सिंह के स्टाफ दिलीप पांडेय ने कहा कि उनके मालिक की जमीन, संपत्ति को हड़प लिया गया है। 


टैग्स