ब्रेकिंग
पुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेपबिहार सचिवालय सेवा के दर्जनभर अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; लिस्ट देखिए..बेऊर जेल फिर चर्चा में : छापेमारी के बाद सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, पूर्व अधीक्षक विधु कुमार के ठिकानों पर EOU ने मारा था छापा, रिजल्ट- ''साल भर में ही दुबारा मिली फील्ड पोस्टिंग'' Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसापुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेपबिहार सचिवालय सेवा के दर्जनभर अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; लिस्ट देखिए..बेऊर जेल फिर चर्चा में : छापेमारी के बाद सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, पूर्व अधीक्षक विधु कुमार के ठिकानों पर EOU ने मारा था छापा, रिजल्ट- ''साल भर में ही दुबारा मिली फील्ड पोस्टिंग'' Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसा

रांची से बड़ी खबर: फूड वैन के पास बैठकर चाऊमीन खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

RANCHI: राजधानी रांची से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां एक फूड वैन के पास बैठकर चाऊमीन खा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बाइक सवार दो अपराधियों ने इस

रांची से बड़ी खबर: फूड वैन के पास बैठकर चाऊमीन खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 RANCHI: राजधानी रांची से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां एक फूड वैन के पास बैठकर चाऊमीन खा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। बाइक सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। 


मृतक की पहचान अनिल यादव उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। जो जमीन का कारोबारी और बीजेपी कार्यकर्ता था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार टाटीसिलवे थाना इलाके में सरला बिरला स्कूल के पास वह एक स्ट्रीट फूड वैन के पास चाऊमीन खाने के लिए रुका था। दुकानदार को चाऊमीन का ऑर्डर देकर वही बैठ गया। चाऊमीन जब उसके टेबल पर लाया गया और जैसे ही उसने मुंह में डाला। अचानक बाइक पर सवार दो बदमाश फायरिंग करने लगे। इस दौरान गोली कल्लू को जा लगी और वह वही गिर पड़ा।


जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। लोग इधर उधर भागने लगे। भीड़ का फायदा उठाते हुए अपराधी भी मौके से फरार हो गये। वही कल्लू गोली लगने से बुरी तरह से घायल हो चुका था। उसके शरीर से लगातार ब्लड निकल रहा था। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।