ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

रांची के एक होटल में पिता-पुत्र की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां होटल में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी है। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड

रांची के एक होटल में पिता-पुत्र की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां होटल में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी है। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित शिवालिक होटल में पिता-पुत्र की हत्या की गयी है। हत्या की इस वारदात के पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


मृतक की पहचान हजारीबाग के इचाक निवासी नागेश्वर मेहता और उनके बेटे अभिषेक मेहता के रूप में हुई है। घटना की सूचना आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ होटल के आस पास उमड़ पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार पिता और पुत्र शनिवार को होटल में आए थे और कमरा नंबर 201 में दोनों ठहरे हुए थे। दोनों की आज होटल के कमरे से लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। दोनों की हत्या चाकू से गोदकर की गयी है। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही सिटी एसपी अंशुमन कुमार और चुटिया थानाध्यक्ष ने पूरी घटना की जानकारी ली। होटल के कर्मचारियों से पूछताछ जारी है।