ब्रेकिंग
बिहार के इन किसानों को सरकार दे रही है 2-2 लाख रुपये, जानें किन्हें मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जबरा फैन का अनोखा अंदाज, बकरा गाड़ी पर सवार होकर पहुंचा नदवां✦सहकारी बैंक से मिलेगा KCC, शनिवार और रविवार को लगेगा विशेष कैंप; दूध और सब्जी समितियों की टेंशन हुई कम ✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने का गजब जुनून, बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़े लोग, जान जोखिम में डालकर उठा रहे लुत्फ✦छठ महापर्व पर अश्लील मजाक कर बुरे फंसे यूट्यूबर यश माहेश्वरी! पटना में FIR दर्ज✦बिहार के इन किसानों को सरकार दे रही है 2-2 लाख रुपये, जानें किन्हें मिलेगा लाभ और कैसे करें आवेदन✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जबरा फैन का अनोखा अंदाज, बकरा गाड़ी पर सवार होकर पहुंचा नदवां✦सहकारी बैंक से मिलेगा KCC, शनिवार और रविवार को लगेगा विशेष कैंप; दूध और सब्जी समितियों की टेंशन हुई कम ✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ देखने का गजब जुनून, बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़े लोग, जान जोखिम में डालकर उठा रहे लुत्फ✦छठ महापर्व पर अश्लील मजाक कर बुरे फंसे यूट्यूबर यश माहेश्वरी! पटना में FIR दर्ज

पुलिसवाले के साथ मिलकर पत्नी ने किया पति का कत्ल, गुस्साएं लोगों ने थाने का किया घेराव, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

RANCHI: झारखंड के रांची में पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। प्रेमी के चक्कर में एक महिला ने अपनी पति की हत्या कर दी। महिला का प्रेमी पुलिसवाला है। घटना लापुंग थाना क्षेत्र क

पुलिसवाले के साथ मिलकर पत्नी ने किया पति का कत्ल, गुस्साएं लोगों ने थाने का किया घेराव, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के रांची में पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। प्रेमी के चक्कर में एक महिला ने अपनी पति की हत्या कर दी। महिला का प्रेमी पुलिसवाला है। घटना लापुंग थाना क्षेत्र की है जहां इस घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। 


मृतक लेंदा मुंडा की हत्या उनकी पत्नी कंचन ने प्रेमी पुलिसकर्मी इलियाजर कुजूर के साथ मिलकर कर दी। दोनों के बीच वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला पति से छिपकर पुलिसवाले से मिला करती थी। दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की भनक जब लेंदा मुंडा को लगी तब वो इस संबंध का विरोध करने लगे। 


दोनों को यह लगने लगा कि लेंदा मुंडा प्यार में रोड़ा बन रहा है। फिर दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। मृतक के छोटे भाई बिरसा मुंडा ने पुलिस पर कंचन और उसके प्रेमी पुलिसकर्मी को बचाने का आरोप लगाया है। घटना से गुस्साएं लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। आक्रोशित लोग आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।