ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

पति के भांजे और पड़ोसियों ने की गैंगरेप की कोशिश, विरोध करने पर जिंदा जलाया, रिम्स में पीड़िता ने दम तोड़ा

JHARKHAND: रिम्स में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही पीड़िता ने आखिरकार दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार मामला हजारीबाग का है जहां एक विवाहिता के साथ पति के भांजे और पड़ोसियों ने

पति के भांजे और पड़ोसियों ने की गैंगरेप की कोशिश, विरोध करने पर जिंदा जलाया, रिम्स में पीड़िता ने दम तोड़ा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND: रिम्स में जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही पीड़िता ने आखिरकार दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार मामला हजारीबाग का है जहां एक विवाहिता के साथ पति के भांजे और पड़ोसियों ने गैंगरेप की कोशिश की। पीड़िता ने जब विरोध किया तब उसके हाथ-पैर को चारपाई में बांधकर जिंदा जलाने की कोशिश की थी। पीड़िता की इलाज के दौरान आज रिम्स में मौत हो गयी। 


15 दिनों से रिम्स में भर्ती पीड़िता ने रविवार को दम तोड़ दिया। 7 जनवरी को हुई इस घटना में पीड़िता 70 फीसदी जल चुकी थी। वह जिन्दगी और मौत के बीच रिम्स में जूझ रही थी। शनिवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गयी और अगले दिन रविवार को उसने दम तोड़ दिया। पीड़िता की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


मौत से पहले अपने बयान में पीड़िता ने बताया था कि उसके पति के दो भांजे समेत 4 आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तब चारपाई में हाथ-पैर को बांध कर जिंदा जलाने की कोशिश की। 7 जनवरी को मनचलों ने उस वक्त इस घटना को अंजाम दिया जब पीड़िता घर में अकेली थी। इस दौरान पीड़िता 70 फीसदी जल चुकी थी। घर पर आए परिजनों की नजर जब पीड़िता पर गयी तो उन्होंने उसे रिम्स में भर्ती कराया। 


पीड़िता इस तरह आग में झुलस चुकी थी कि घटना के 15 दिन बाद उसकी मौत हो गयी। मृतका के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तीन साल पहले हुई थी। जिस पर उसके पति के भांजे और पड़ोसियों की गंदी नजर थी। सभी ने मिलकर गैंगरेप की कोशिश की और विरोध करने पर उसे जिंदा जला दिया। घटना के बाद सभी आरोपी फरार है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। इलाके के लोग भी इस घटना से सकते में है और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

टैग्स