ब्रेकिंग
Bihar Crime: भोजपुर में मामा की बेटी की शादी में पहुंचे थे 3 दोस्त, अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो की हत्या; तीसरा घायल✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦Bihar Crime: भोजपुर में मामा की बेटी की शादी में पहुंचे थे 3 दोस्त, अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में दो की हत्या; तीसरा घायल✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी

नाबालिग का गैंगरेप कर कुएं में फेंका, मोहम्मद कैफ का नाम ले लड़की ने तोड़ा दम

GIRIDIH: झारखंड के गिरिडीह में नाबालिग लड़की का गैंगरेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है. आरोपितों ने नाबालिग लड़की को गैंगरेप कर कुएं में फेंक दिया था और जब लड़की को कुएं से निकाला जा रहा था तब उस

नाबालिग का गैंगरेप कर कुएं में फेंका, मोहम्मद कैफ का नाम ले लड़की ने तोड़ा दम
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

GIRIDIH: झारखंड के गिरिडीह में नाबालिग लड़की का गैंगरेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है. आरोपितों ने नाबालिग लड़की को गैंगरेप कर कुएं में फेंक दिया था और जब लड़की को कुएं से निकाला जा रहा था तब उस वक्त लड़की सिर्फ एक ही शब्द निकल रहा था, लड़की बार बार कैफ का नाम ले रही थी.


वही लड़की को कुएं से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. दूसरी तरफ पुलिस ने लड़की के आखिरी बयान के आधार पर आरोपी मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया है. और घटना में शामिल 2 अन्य आरोपी आशिक अंसारी और फारुक अंसारी फिलहाल फरार है. मुख्य आरोपी मो. कैफ के गिरफ्तारी की पुष्टि DSP संजय राणा ने की है. 


बता दें घटना गिरिडीह जिला के बिरना थानाक्षेत्र अंतर्गत थोरिया गांव की है जहां कुएं से लड़की जख्मी हालत में मिली थी. DSP संजय राणा ने बताया कि पीड़िता की मां की लिखित शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ IPS की धारा 104/23, धार 366ए, 354डी, 376(3), 307, 302/34 और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं दो अन्य अभी भी फरार हैं. पुलिस दोनों तलाश में जुटी है. मां ने लिखित शिकायत में कहा है कि रविवार रात उनकी बेटी का थोरिया निवासी मो. कैफ और उसके साथियों आशिक अंसारी और फारुख अंसारी ने अपहरण कर लिया था फिर गैंगरेप के बाद उसे जान से मारने के इरादे से कुएं में फेंक दिया. परिजन रातभर लड़की की तलाश करते रहे लेकिन नहीं मिली. और सुबह वह जख्मी हालत में कुएं में मिली. 

टैग्स