ब्रेकिंग
मुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रतामुहर्रम जुलूस में वर्दी पहनकर तलवार लहराना दारोगा को पड़ गया भारी, मुजफ्फरपुर SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने किया लाइन हाजिरभागवत कथा में डांस करने पर पति ने उठा लिया बड़ा कदम, पत्नी-दो बच्चों की हत्या कर खुद किया सुसाइडभरत तिवारी एनकाउंटर की जांच जारी, रामकृपाल यादव बोले- बहुत जल्द दूध का दूध, पानी का पानी होगाभरत तिवारी एनकाउंटर पर सियासत तेज, 5 जुलाई को सम्राट चौधरी के समर्थन में होगी बहुजन महापंचायतदिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

मजदूर ने 4 दिन में की 2 शादी: दो बीवी रखने की ख्वाहिश, कहा-मरते दम तक दोनों को साथ रखेंगे

DHANBAD: धनबाद के चासनाला स्थित पाथरडीह कुलटांड़ बस्ती में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक दिहाड़ी मजदूर ने 4 दिन के अंदर दो लड़कियों से शादी रचा ली। पहली बीवी जिससे उसका

मजदूर ने 4 दिन में की 2 शादी: दो बीवी रखने की ख्वाहिश, कहा-मरते दम तक दोनों को साथ रखेंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DHANBAD: धनबाद के चासनाला स्थित पाथरडीह कुलटांड़ बस्ती में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक दिहाड़ी मजदूर ने 4 दिन के अंदर दो लड़कियों से शादी रचा ली। पहली बीवी जिससे उसका प्रेम-प्रसंग लंबे समय से चल रहा था जब वो पेग्नेंट हो गयी तब शादी से इनकार करने लगा लेकिन सामाजिक दवाब के बाद दोनों की शादी कराई गयी। इधर पहली पत्नी गर्भवती थी उधर  फिर एक दूसरी लड़की से प्यार हो गया। फिर क्या था चट मगनी पट वियाह हो गयी। युवक ने तुरंत दूसरी शादी भी कर ली। एक पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के बाद उसने कहा कि अब दोनों पत्नियों को साथ रखेंगे। हम दोनों से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। 


बताया जाता है कि युवक पेशे से मजदूर है उसे पहले एक लड़की से प्यार हो गया। शादी से पहले दोनों ने रिश्ते बनाए और जब लड़की प्रेग्नेंट हो गयी तब बात शादी तक पहुंच गयी। लड़की वालों को जब इसकी जानकारी हुई कि लड़की गर्भवती है तो उन्होंने इसे गलत बताया कहा कि बिना शादी के यह सब ठीक नहीं फिर उन्होंने युवक से शादी करने की बात कही तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। फिर लड़की वालों ने पुलिस से शिकायत की तब दोनों की शादी कराई गयी। पुलिस की मौजूदगी में 26 मई को चासनाला के माता कल्याणेश्वरी मंदिर में शादी कराया गया।


शादी के चार दिन भी नहीं हुए थे कि युवक ने दूसरी लड़की से भी शादी कर ली। लेकिन इसकी जानकारी उसने अपनी पहली पत्नी को नहीं दी। वही दूसरी पत्नी को भी नहीं बताया था की वह शादीशुदा है। दोनों महिलाओं को युवक ने धोखे में रखा। चार दिन के अंदर दो शादी रचाने वाले इस शख्स की करतूत से गुस्साई विवाहिता ने पुलिस से इस संबंध में शिकायत की। जिसके बाद पाथरडीह थाना पुलिस ने 23 वर्षीय मंटू मल्लिक को हिरासत में लिया है। 


पहली शादी के चार दिन बाद ही मंटू ने फिर पहाड़पुर बलियापुर की एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और 29 मई को दूसरी शादी कर ली। जब दोनों बीवी को युवक की हकीकत का पता चला तब दोनों पत्नी न्याय की गुहार लगाने पाथरडीह थाने पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने जब युवक से पूछा की एक पत्नी के रहते दूसरी शादी क्यों किये तब उसका जवाब था कि हम दोनों पत्नी को एक साथ रखेंगे। उसकी बातें सुनकर पुलिस भी हैरान रह गयी।