ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

महिला दारोगा की बेरहमी से हत्या, गाड़ी चेकिंग के दौरान SI पर चढ़ाया पीकअप

JHARKHAND : राजधानी रांची में बेखौफ बदमाशों ने एक महिला दारोगा की बेहरमी से हत्या कर दी। तुपुदाना थाने में तैनात महिला दारोगा अपराधियों का पीछा कर रही थीं, इसी दौरान बदमाशों ने गाड

महिला दारोगा की बेरहमी से हत्या, गाड़ी चेकिंग के दौरान SI पर चढ़ाया पीकअप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JHARKHAND : राजधानी रांची में बेखौफ बदमाशों ने एक महिला दारोगा की बेहरमी से हत्या कर दी। तुपुदाना थाने में तैनात महिला दारोगा अपराधियों का पीछा कर रही थीं, इसी दौरान बदमाशों ने गाड़ी से कुचल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।


बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात सिमडेगा पुलिस को सूचना मिली थी कि गौतस्कर बड़ी मात्रा में पशुओं को पिकअप वैन से तस्करी के लिए लेकर जा रहे हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जब पीकअप वैन का पीछा किया तो बदमाश बसिया थाने पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। बसिया थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी रांची पुलिस को दी। जिसके बाद रांची पुलिस ने तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुलहुन्दू के पास वाहन जांच शुरू कर दिया।


दारोगा संध्या टोपनो दलबल के साथ चेकिंग पोस्ट पर तैनात थी। इसी दौरान करीब 3 बजे पशु तस्करों की पीकअप वैन वहां पहुंची, जब पुलिस कर्मियों ने उन्हें रुकने के लिए इशारा किया तो ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा। इसी दौरान पीकअप वैन के ड्राइवर ने महिला दारो संध्या टोपनो को गाड़ी से रौंद डाला जिससे दारोगा की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि वहां मौजूद अन्य जवानों ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पीकअप पर सवार कई तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।