ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव: भाजपा ने 4 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, नवल किशोर यादव और एनके यादव को फिर मौका; दरभंगा-तिरहुत से भी पुराने चेहरों पर दांव✦Bihar weather : बिहार में यहां बनेगी 10 मीटर चौड़ी सड़क, गंगा पुल से जुड़ेगा रूट; आरा-बक्सर जाना होगा आसान✦Bihar Weather Today: बिहार के 14 जिलों में आज बारिश, पटना समेत इन इलाकों में अलर्ट; 2 दिन बाद बढ़ेगा तापमान

रंगदारी नहीं देने पर कोयला कारोबारी की गोली मारकर हत्या, प्रिंस खान के शूटर मेजर ने ली जिम्मेदारी

DHANBAD: धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने कोयला कारोबारी मनोज यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। कतरास थाना क्षेत्र के कैलूडीह में हुई इस वारदात

रंगदारी नहीं देने पर कोयला कारोबारी की गोली मारकर हत्या, प्रिंस खान के शूटर मेजर ने ली जिम्मेदारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DHANBAD: धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने कोयला कारोबारी मनोज यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। कतरास थाना क्षेत्र के कैलूडीह में हुई इस वारदात से सनसनी फैली हुई है। घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटर मेजर ने ली है। रंगदारी को लेकर मनोज यादव की हत्या की गयी है। 


हत्या की वारदात के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पर्ची में इस बात का जिक्र है। मेजर ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। शूटर ने दूसरे कारोबारियों को भी धमकी दी है कि रंगदारी नहीं देने पर यही अंजाम होगा। कनोडिया नामक कारोबारी को अगला शिकार बताया है पर्ची में यह लिखा गया है अगला नंबर कनोडिया का है। 


यही नहीं मनोज यादव को गोली मारने के बाद जब परिजन अस्पताल ले जा रहे थे तब उनके मोबाइल पर कॉल करके कहा कि तुम्हे भी 36 गोली मारेंगे। मनोज यादव की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस घटना से इलाके में भी दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वही पुलिस ने दावा किया है कि मेजर के नाम से रंगदारी मांगने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

टैग्स