ब्रेकिंग
Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 1.30 करोड़ के गहने और 1.70 लाख कैश पर किया हाथ साफ

हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में भीषण चोरी की घटना हुई है। घर में घुसकर बदमाशों ने 1 करोड़ 30 लाख रुपये के गहने और 1.70 लाख कैश चोरी कर ली। पूरा परिवार मेला देखने गया हुआ था। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

JHARKHAND
इलाके में दहशत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के हजारीबाग जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टीबरियातू गांव निवासी कुलदीप सोनी के घर में चोरों ने धावा बोलकर 1 करोड़ 30 लाख रुपये मूल्य के गहने और 1.70 लाख रुपये कैश चोरी कर ली। 


घटना विजयदशमी के दिन की है, जब कुलदीप सोनी अपने परिवार के साथ दशहरा मेला देखने गए हुए थे। इधर चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की इस बड़ी घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को भी पुलिस ने खंगाला है।  


मिली जानकारी के अनुसार विजयादशमी की रात चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे एक लाख 70 हजार कैश और 1 करोड़ 30 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए जेवरों में झुमका, चेन, टॉप्स, मंगलसूत्र, मांगटीका, लॉकेट, अंगूठी, हार, पायल सहित कई स्वर्णआभूषण और चांदी के आभूषण चुरा लिये। जिसमें कुलदीप, उनकी पत्नी और बच्चों के गहने शामिल हैं।


पीड़ित कुलदीप सोनी ने केरेडारी थाना में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि चोरी के दौरान अलमारी और टीवी पर चोरों की उंगलियों के निशान भी मिले हैं। बता दें कुलदीप की एक सोने-चांदी की दुकान भी है। सर्राफा कारोबारी कुलदीप ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि उनके पड़ोसी मुन्ना वर्मा इस चोरी में शामिल हो सकता है। चोरी की इस भीषण घटना पर केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।