ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

फेसबुक पर दोस्ती करना एक लड़की को भारी पड़ गया, शादी का झांसा देकर FB फ्रेंड ने किया गंदा काम

GUMLA: एक लड़की को फेसबुक पर किसी अनजान युवक से दोस्ती करना काफी भारी पड़ गया। इस चक्कर में लड़की को अपनी इज्जत गंवानी पड़ गयी। अब लड़की अपनी इस गलती पर आंसू बहा रही है और न्याय के

   फेसबुक पर दोस्ती करना एक लड़की को भारी पड़ गया, शादी का झांसा देकर FB फ्रेंड ने किया गंदा काम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GUMLA: एक लड़की को फेसबुक पर किसी अनजान युवक से दोस्ती करना काफी भारी पड़ गया। इस चक्कर में लड़की को अपनी इज्जत गंवानी पड़ गयी। अब लड़की अपनी इस गलती पर आंसू बहा रही है और न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिना सोचे समझे लड़की ने किसी अजनबी लड़के को अपने एफबी फ्रेंड बनाया था। जिसके बाद दोनों के बीच मैसेंजर पर मैसेज भेजा जाने लगा। धीरे-धीरे दोनों को फेसबुक पर ही प्यार हो गया। बात शादी तक पहुंच गयी। शादी का झांसा देकर लड़की को अपने परिवार से मिलाने के लिए होटल में बुलाया। लड़की उसके बताये पते पर होटल में पहुंच भी गयी। 


लेकिन उसे क्या पता था कि उसके साथ धोखा हुआ है। लड़के का कोई परिवार उस वक्त वहां मौजूद नहीं था लड़के ने झूठ बोलकर लड़की को होटल में बुलाया था और एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान लड़की का अश्लील फोटो बना लिया। जब लड़की ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देने की बात कही तब लड़के ने कहा कि यदि किसी को बताओगी तो इस अश्वील फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। जिससे तुम्हारी काफी बदनामी होगी।


 युवक बार-बार लड़की को होटल में बुलाता और उसके साथ दुष्कर्म करता। लेकिन लड़की उसके इस रवैय्ये से तंग आ चुकी थी। उसने आरोपी के खिलाफ गुमला थाने में केस दर्ज कराया और पुलिस से न्याय की मांग की। आरोपी की पहचान फोरी निवासी जस्टिन उर्फ तंजीम मिर्धा के रुप में हुई है। 


पीड़िता का कहना है कि वह पांच साल पहले से गुमला में रह रही है। उसी वक्त जस्टिन का फ्रेंड रिक्वेस्ट आया था तब उसने फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट कर लिया था। जिसके बाद उसे जस्टिन ने अपने झांसे में ले लिया और उसके साथ गंदा काम करता रहा। अब वह आरोपी को सजा दिलाना चाहती है इसलिए उसके खिलाफ उसने केस दर्ज कराया है। पीड़िता अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

टैग्स