ब्रेकिंग
Bihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी Bihar News: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना कोर्ट आदेश नहीं रुकेगी लगान रसीद, रद्द नहीं होगी सालों पुरानी जमाबंदी Bihar Politics : राबड़ी देवी का बड़ा कदम! बंगला खाली करने से पहले सरकार से मांगी सामानों की पूरी लिस्ट, जानें वजह"Bihar News : बिहार में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! CM सम्राट चौधरी समेत मंत्री संभालेंगे मोर्चा, ग्राम सभा में होंगे बड़े फैसलेBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोकBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी Bihar News: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना कोर्ट आदेश नहीं रुकेगी लगान रसीद, रद्द नहीं होगी सालों पुरानी जमाबंदी Bihar Politics : राबड़ी देवी का बड़ा कदम! बंगला खाली करने से पहले सरकार से मांगी सामानों की पूरी लिस्ट, जानें वजह"Bihar News : बिहार में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! CM सम्राट चौधरी समेत मंत्री संभालेंगे मोर्चा, ग्राम सभा में होंगे बड़े फैसलेBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

दुर्घटना की शिकार हुई नवादा से जमशेदपुर जा रही बस, हादसे में दो की मौत, कई लोग घायल

SARAIKELA-KHARSAWAN: खबर झारखंड के सरायकेला-खरसावां से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। तेज रफ्तार बस ने आगे जा रही ट्रक मे

दुर्घटना की शिकार हुई नवादा से जमशेदपुर जा रही बस, हादसे में दो की मौत, कई लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SARAIKELA-KHARSAWAN: खबर झारखंड के सरायकेला-खरसावां से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। तेज रफ्तार बस ने आगे जा रही ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बस के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। घटना चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा-रांची मुख्य मार्ग स्थित एनएच 33 पर कांदरबेड़ा के पास की है।


बताया जा रहा है कि हादसे की शिकार हुई बस बिहार के नवादा से झारखंड के जमशेदपुर जा रही थी। इसी दौरान कांदरबेड़ा के पास बस की टक्कर ट्रक से हो गई। टक्कर के बाद बस सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बस की केबिन में बैठे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दर्जनों यात्री घायल हो गए।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची चांडिल थाने की पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है। दोनों मृतकों की पहचान नवादा निवासी 85 वर्षीय जयरानी देवी और नवादा के ही इब्राहिमपुर निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र यादव के रूप में हुई है।

टैग्स